आज का सुविचार(चिन्तन) - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आज का सुविचार(चिन्तन)

 : 💠 *Aaj_Ka_Vichar*💠

🎋 *..07-04-2022*..🎋


✍🏻यदि कोई आपकी गलती या आलोचना आपके मुंह पर कहने की ताकत रखता है, तो उससे अच्छा दोस्त कोई और नहीं हो सकता।

💐 *Brahma Kumaris Daily Vichar* 💐

🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃


💥 *विचार परिवर्तन*💥


✍🏻अच्छे लोगों की भगवान परीक्षा बहुत लेता है, परन्तु साथ नहीं छोडता, और बुरे लोगों को भगवान बहुत कुछ देता है, परन्तु साथ नहीं देता।

🌹 *Brahma Kumaris Daily Vichar*🌹

♻🍁♻🍁♻🍁♻

💧 *_आज का मीठा मोती_*💧
_*07 अप्रैल:-*_ भगवान को टीचर कहते है क्योकि जीवन कैसे जीना है ये ज्ञान भगवान ही पढ़ाते है।
        🙏🙏 *_ओम शान्ति_*🙏🙏
       🌹🌻 *_ब्रह्माकुमारीज़_*🌻🌹
💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰💥🇲🇰
🇲🇰ओम शांति ब्रह्मा मुख द्वारा सत्य गीता ज्ञान दाता निराकार शिवभगवानुवाच l 🇲🇰

❤‍🔥मीठे बच्चे इस रावण राज्य में, जीवनबंध में आकर, भोगते आए तुम, दुख और अशांति l अब मैं परमात्मा पिता, तुम्हें पावन बना कर, देने आया हूं, मुक्ति और जीवन मुक्ति l 🚫

🌎पतित बनकर, दो युगो से करते आए तुम, दान पुण्य, गंगा स्नान और भक्ति l इन सब कर्मकांड से, एक भी आत्मा, पावन नहीं बन सकती l पतितो को पावन बनाने वाला, मैं एक ही हूं, परमात्मा हस्ती l 👁️

😇मुझ में ही है, सर्व आत्माओं को और सारी प्रकृति को, पावन बनाने की शक्ति l इसलिए सब आत्माएं, मुझे एक को ही, पतित पावन कहकर बुलाती l 👨🏼‍🦱

🤗मैं हूं सर्व आत्माओं का, परमपिता परमात्मा, शिव ज्योति l सर्वधर्म की आत्माएं, मुझे ही, भिन्न-भिन्न नाम रूप से पुकारती l तुम सभी आत्माएं, मेरे जैसी ही हो, बिंदु ज्योति l 🕯️

🌎इस दुनिया में, कोई भी धर्मात्मा, महात्मा, गुरु, सन्यासी, मुल्लाह, मौलवी, पंडित, वैज्ञानिक आत्माएं, मुझे नहीं पहचानती I मेरी पहचान, मुझे स्वयं, ब्रह्मा के शरीर में आकर देनी पड़ती I 🦚

✡️वर्तमान समय मेरी पहचान, ब्रह्मा के बच्चे, ब्रह्माकुमार और ब्रम्हाकुमारी ही दे सकती l वही सारे विश्व को, मेरा संदेश देने के लिए, निमित्त बनती l ♋

😇वर्तमान समय जो आत्माएं मेरी श्रीमत पर चलती, उनको ही मिलती है, मेरे द्वारा, सर्वशक्ति l उनको ही होती है, भविष्य में, सर्वश्रेष्ठ जन्मों की प्राप्ति l 🚩

🕯️अभी इस कयामत के समय, महाविनाश में, सर्व आत्माओं को, मिलती है मुक्ति l फिर अपने अपने समय पर, अपने अपने धर्म में, हर आत्मा को मिलेगी, जीवन मुक्ति l 👨🏼‍🦱

✡️अभी अंत के समय में, जो आत्माएं, परमात्मा पिता से, सत्य ज्ञान और राजयोग की पढ़ाई पढ़ती l उसको ही, बेहद स्वर्ग की, राजाई मिलती l दो युगो तक, उनका ही हो जाता, है सारा विश्व, सारा आसमान, सारी धरती l🎇
🙏 *ॐ शांति* 🙏

आध्यात्म अर्थात *आत्मा* का *अध्ययन* ... इसका किसी *धर्म* के साथ कोई लेना-देना नहीं। *धर्म* शारीरिक *क्रियाओं* से पहचाना जाता है, जबकि *आध्यात्म* में मन-बुद्धि की क्रियाएं शामिल होती हैं।

🌸 सुप्रभात...

💐💐 आपका दिन शुभ हो... 💐💐
🚩ओम शांति ब्रह्मा मुख द्वारा सत्य गीता ज्ञान दाता निराकार शिवभगवानुवाच l 🇲🇰

❤‍🔥मीठे बच्चे हर आत्मा को रहता है, अपनी ही देह से,सबसे जास्ती लगाव l ♋

♊देह की आवश्यकता पूर्ण करने में ही, रहता है सदा, उसका झुकाव l उसे देह अहंकारी बनाता है, रंग, रूप, नाम, मान, शान का प्रभाव l 🦚

🖊️इससे संबंधों में और समाज में, अनेकों के साथ होता है उसका टकराव l मतभेद के कारण ही, देते रहते हैं एक दूसरे को, घृणा, नफरत के घाव l प्रशंसा के आधार पर स्थिति बनाना, यह बड़ा नुकसान कारक है स्वभाव l 👍🏻

✡️अनेक जन्मों के, हिसाब किताब पूरा करने वाले जन्म में, कभी धूप आएगी, तो कभी आएगी  छांव l जरूरी नहीं है की हर एक मानव आत्मा, देगा हमें भाव l इन सब बातों से, करना चाहते हो अगर अपना बचाव l 😇

🌎स्वयं के स्वरूप में स्थित होने का, नेचुरल बनाओ अपना, संस्कार और स्वभाव l माया रावण भी, देह अभिमान में लाने का, अनेक खेलेगा  दाव l 🙏🏻

❤‍🔥मीठे बाबा की श्रीमत से ही, श्रेष्ठ मंजिल को प्राप्त कर सकती है, इस जीवन की नाव l इस सर्वोच्च अंतिम जन्म में, एक मीठे बाबा से ही हो, दिल का लगाव l 👨🏼‍🦱

🚫फिर इस दुनिया में, किसी से भी नहीं रहेगा, मन बुद्धि और दिल का खिंचाव l फिर मन में नहीं रहेगा, व्यर्थ का भय और तनाव l फिर   तीनों जहान में उड़ते रहेंगे, नहीं रहेगा, धरती पर पाव l☢️

🕯️ बाप समान हो जाएगा, हमारा भी स्वभाव l कल सारा विश्व होगा हमारा, उसमें भी खास, प्रिय भारत होगा, हम पावन देवी देवताओं का गांव l🌎
🙏 *ॐ शांति* 🙏

जो लोग अपना फायदा देखते हैं... वे केवल धन कमाते हैं, पर जो लोग दूसरों का फायदा सोचते हैं... वे अपनी क्षमता से कहीं ज्यादा धन कमाते हैं, क्योंकि उनका मन सदा *शांत* व *एकाग्र* रहता है जो किसी भी ऊंचे *शिखर* पर पहुंचने का आधार है।

🌸 सुप्रभात...

💐💐 आपका दिन शुभ हो... 💐💐

🙏 *ॐ शांति* 🙏

दिखावा और झूठ बोल कर *व्यवहार* बनाने से अच्छा है... सच बोल कर *दुश्मन* बना लो, आपके साथ कभी *विश्वासघात* नहीं होगा।

🌸 सुप्रभात...

💐💐 आपका दिन शुभ हो... 💐💐

*जो बदला जा सके उसे "बदलिये",*

*जो  बदला ना जा सके उसे "स्वीकारिये",*

*जो स्वीकारा न जा सके उससे दूर हो जाइये, लेकिन खुद को "खुश" रखिये...*

*क्योंकि वह भी एक बड़ी "जिम्मेदारी" है।*

दोस्ती🤝🏻 इनसे कीजिए .
1⃣. दोस्ती करें, फूलों से ताकि हमारी जीवन-बगिया महकती रहे।
2⃣. दोस्ती करें, पंछियों से ताकि जिन्दगी चहकती रहे।
3⃣. दोस्ती करें, रंगों से ताकि हमारी दुनिया रंगीन हो जाए।
4⃣. दोस्ती करें, कलम से ताकि सुन्दर वाक्यों का सृजन होता रहे।
5⃣.दोस्ती करें, पुस्तकों से ताकि शब्द-संसार में वृद्धि होती रहे।
6⃣. दोस्ती करें,ईश्वर से ताकि संकट की घड़ी में वह हमारे काम आए।
7⃣. दोस्ती करें, अपने आप से ताकि जीवन में कोई विश्वासघात ना कर सके।
8⃣. दोस्ती करें, अपने माता-पिता से क्योंकि दुनिया में उनसे बढ़कर कोई शुभचिंतक नहीं।
9⃣. दोस्ती करें,👆🏻सतगुरु से ताकि उनका मार्गदर्शन आपको भटकने ना दें।
1⃣0⃣. दोस्ती करें, अपने हुनर से ताकि आप आत्मनिर्भर बन सकें .                                                                                                      .                                           Good👆🏻💫🇲🇰🌌🧘🏻‍♀️🧘🏻‍♂️night😊🍫


Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads