*सटोरियों पर कार्यवाही करने विधायक ने लिखा कलेक्टर व एसपी को पत्र* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सटोरियों पर कार्यवाही करने विधायक ने लिखा कलेक्टर व एसपी को पत्र*

 *सटोरियों पर कार्यवाही करने विधायक ने लिखा कलेक्टर व एसपी को पत्र*



जितेंद्र महमल्ला /धमतरी


पूरे क्षेत्र में सट्टे का कारोबार लगातार चल रहा है , इंडियन प्रीमियर लीग के शुभारंभ होने के उपरांत धमतरी जिले में  सटोरियों के द्वारा क्रिकेट में भी   सट्टा लगाने का खेल चल रहा है, जिसकी शिकायत निरंतर की जा रही है, इसी तरह सटोरिया पर लगाम कसने के लिए एवं  ठोस कार्रवाई करने के लिए विधायक रंजना डीपेंद्र साहू के समक्ष शिकायत की गई है, जिस पर विधायक रंजना साहू ने सट्टे के अवैध कारोबार को पूर्णतः खत्म करने के लिए कार्यवाही हेतु  धमतरी कलेक्टर व  पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा, क्योंकि विगत कुछ दिनों से सट्टा बाजार में आईपीएल के मैच पर पैसा लगाये जाने कि शिकायत मिल रही है, कहीं पर मोबाइल से तो कहीं पर सट्टा पट्टी की माध्यम इस कार्य को अंजाम दिया जा रहा, इस अवैध  सट्टा कारोबार से कई प्रभावित हो रहे है ऐसे परिवार के सदस्य आर्थिक समस्याओं के साथ-साथ परिवार की स्थिति निरंतर गंभीर होती जा रही है।साथ ही जिससे क्षेत्र में चोरी की घटनाये भी बढ़ रही है । लगातार समस्या बढ़ने के कारण शिकायत की जा रही है, किंतु प्रशासन के द्वारा कार्यवाही सिर्फ नाम मात्र के रूप में की जा रही है, जिसको ध्यान रखते हुए विधायक ने  सटोरियों  पर ठोस  कार्रवाई  कर इस कार्य से जुड़े मुख्य सटोरियों को पकड़ने हेतु कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर जल्द से जल्द कार्यवाही करने की बात कही ताकि अनेक परिवारों को बर्बाद होने से बचाया जा सके ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads