*प्रथम संघ चालक श्री हेडगेवार का मनाया गया जन्मदिन*
*प्रथम संघ चालक श्री हेडगेवार का मनाया गया जन्मदिन*
राजेन्द्र साहू/मगरलोड
भारतीय जनता पार्टी मंडल मगरलोड द्वारा शक्ति केन्द्र सोनपैरी के आश्रित ग्राम बनियातोरा मे प्रथम संघचालक श्री हेडगेवार का जन्मदिन छाया चित्र पर माल्यार्पण कर हर्षोल्लास से मनाया गया । शक्ति केन्द्र के ग्राम मड़ेली, बकोरी, तेंदुभाठा, बनियातोरा, सोनपैरी, चारभाठा, बुढाराव के कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए उपस्थित अतिथियो ने कहा कि आज प्रथम संघचालक श्री हेडगेवार का जन्मदिन मना रहे हैं और इसी का प्रतिफल है कि पूरे भारत वर्ष में हिन्दू समाज को एकजुट कर हिन्दू राष्ट्र बनाने का सपना संजोया था उसे हमे साकार करना है ।भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को 2023 के चुनाव में अपने अपने बुथ में पन्ना प्रमुख बनाकर मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर घर पहुँचाना है और राज्य सरकार की विफलता को बताना है ।इस अवसर पर प्रमुख रूप से विजय यदु अध्यक्ष भाजपा मंडल मगरलोड, शत्रुघ्न साहू,भीखम सेन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, नरेश सिन्हा जिला उपाध्यक्ष ,भवानी यादव सांसद प्रतिनिधि, महेन्द्र नेताम जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा, श्रीमती दिनेश्वरी नेताम अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी, मिलन नेताम शक्ति केन्द्र प्रभारी,श्रीमती वीणा साहू सरपंच,मन की बात मंडल संयोजक जीवराखन साहू ,अश्विनी साहू,अशोक साहू, खुबलाल साहू, ओमप्रकाश निषाद, राकेशु साहू, लीला साहू, ईश्वर साहू, भुनेश्वर साहू, कोमल दीवान, नेतराम साहू, तुलाराम साहू,मनराखन नेताम, पुरुषोत्तम साहू, टिकेश्वर साहू,मुरली सिन्हा, नोकेश्वर धुव्र,रमेश धुव्र, संतराम साहू, गजेन्द्र धुव्र,श्रीमती तामेश्वरी धुव्र, श्रीमती सुनीता धुव्र,श्रीमती पदमिनी साहू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
