पानी के लिए तड़प रहे हैं बेजुबान जानवर समाजसेवी मनोज पटेल,गर्मी में जानवरों के लिए चारा पानी की व्यवस्था की उठी मांग
पानी के लिए तड़प रहे हैं बेजुबान जानवर समाजसेवी मनोज पटेल,गर्मी में जानवरों के लिए चारा पानी की व्यवस्था की उठी मांग
तेजस्वी यदु/छुरा
सर्वविदित है गर्मी प्रचंड रूप लेते जा रही है। लगातार बढ़ते तेज गर्मी से बेजुबान जानवर बूंद बूंद पानी के लिए तड़प रहें हैं।आम लोगों की समस्या सबको नजर आती है। क्योंकि लोग बोलने चिल्लाने लगते हैं।लेकिन इन बेजुबान जानवरों की मजबूरियां किसी को नजर नहीं आती।बेजुबान प्राणी प्यास में तड़पते रहने के बाद भी अपनी समस्या किसी को बता नही पाते।
इनकी सुध लेने वाला भी कोई नहीं है। समाज सेवी मनोज पटेल का कहना है
शासन प्रशासन लाखों करोड़ों रुपए लोगों के लिए जगह जगह कूडादान लगाने में खर्च कर रहे है। बहुत सुंदर स्वच्छता अभियान चला रहे है। पर इन बेजुबान जीवधारियों की प्यास बुझाने किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। प्रशासन को इन मवेशियों के लिए भी गर्मी के दिनों में चारा पानी की व्यवस्था करना चाहिए। क्योंकि ये बेजुबान जानवर बोलकर बता नहीं सकते।
