आजादी के अमृत महोत्सव: दिल्ली में आयोजित आईकॉनिक विक कार्यक्रम में गरियाबंद जनपद अध्यक्ष लालिमा ठाकुर नामित - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

आजादी के अमृत महोत्सव: दिल्ली में आयोजित आईकॉनिक विक कार्यक्रम में गरियाबंद जनपद अध्यक्ष लालिमा ठाकुर नामित

 आजादी के अमृत महोत्सव: दिल्ली में आयोजित आईकॉनिक विक कार्यक्रम में गरियाबंद जनपद अध्यक्ष लालिमा ठाकुर नामित 





गरियाबंद


भारत सरकार पंचायतीराज मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा  आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत आइकोनिक वीक कार्यक्रम  नई दिल्ली में आयोजित किया गया है जिसमे छत्तीसगढ़ से  त्रिस्तरीय पंचायती राज के छः जनप्रतिनिधियों का चयन शासन के द्वारा चयनित किया गया है जिसमे छत्तीसगढ़ से  तीन जिला पंचायत अध्यक्ष, दो जनपद अध्यक्ष और एक सरपंच को चुना गया है। यह कार्यक्रम भारत सरकार के द्वारा विज्ञान भवन नई दिल्ली में 11अप्रैल से 14अप्रैल तक रखा गया है जिसका उद्घाटन महामहिम उपराष्ट्रपति और समापन भारत के महामहिम राष्ट्रपति जी करेंगे। इस कड़ी में कार्यक्रम के लिए  छत्तीसगढ़ से  चयनित दो जनपद अध्यक्ष में श्री मति लालिमा ठाकुर को शामिल किया गया है । कार्यक्रम में आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत नौ विषय पर महामहिम राष्ट्रपति एवं उप राष्ट्रपति जी उद्बोधन देंगे जिसमे  गरीबी मुक्त और उन्नत आजिविका वाला ग्राम पंचायत,स्वस्थ ग्राम पंचायत ,बाल हितैषी ग्राम पंचायत,पर्याप्त जल आपूर्ति ग्राम पंचायत,स्वच्छ एवं हरित ग्राम पंचायत,आत्मनिर्भर संसाधन ग्राम पंचायत,सामाजिक रूप से सुरक्षित ग्राम पंचायत, शुशासन ग्राम पंचायत और ग्राम विकास आधारित विषयों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में प्रदेश नोडल अधिकारी दिनेश अग्रवाल, सुश्री पदमिनि हरदेल उपसंचालक गरियाबंद, जनपद अध्यक्ष नगरी, जिला पंचायत अध्यक्ष कोरबा, कांकेर ,कोंडागांव एवं सरपंच आरंग रायपुर , दिल्ली पहुंचे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads