*करोड़ों की लागत से बनाए एनीकट जर्जर,मौत को दे रहा है आमंत्रण,जल संसाधन विभाग की बड़ी लापरवाही से क्षेत्रवासी हो रहा है परेशान मामला डूमरपाली एनीकट का है* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*करोड़ों की लागत से बनाए एनीकट जर्जर,मौत को दे रहा है आमंत्रण,जल संसाधन विभाग की बड़ी लापरवाही से क्षेत्रवासी हो रहा है परेशान मामला डूमरपाली एनीकट का है*

 *करोड़ों की लागत से बनाए एनीकट जर्जर,मौत को दे रहा है आमंत्रण,जल संसाधन विभाग की बड़ी लापरवाही से क्षेत्रवासी हो रहा है परेशान मामला डूमरपाली एनीकट का है*




राजेन्द्र साहू/मगरलोड   

  मगरलोड ब्लॉक के डूमरपाली नारधा सहित क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा करोड़ों रुपयों की लागत से डूमरपाली  में एनीकट का निर्माण किया गया है। पिछले लगभग 7 साल पूर्व करोड़ों  की लागत से बनाया गया एनीकट के ऊपर बना सड़क मार्ग जर्जर हो गया है ।मगरलोड विकासखंड के डूमरपाली, नारधा, नवागांव ,हसदा , खिसोरा, गांव सहित ग्रामीणों का आना-जाना प्रतिदिन होता है। एनीकट सड़क मार्ग जगह-जगह गहरा गड्ढा हो गया है 




मोटरसाइकिल साइकिल चलाने लायक नहीं रह गया है जर्जर एनीकट से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है स्कूली बच्चे गड्ढे में गिरने से   घायल हो रहे हैं ग्रामीण गौतम ,राजेश पटेल , दयालु ,सुखराम ,मनोहर, टेकराम, ने बताया कि सिंचाई विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी की लापरवाही से क्षेत्रवासी परेशान है परंतु आज तक एनीकट का मरम्मत नहीं किया गया डूमरपाली,नारधा, नवागांव, धौराभाठा,  सहित आसपास के दर्जनों ग्रामीणों का व्यापार व्यवसाय एवं जीवन उपयोगी सामग्री खरीदने कोपरा होते हुए नयापारा जाते हैं। धमतरी एवं गरियाबंद जिला को जोड़ने के लिए शासन द्वारा करोड़ों रुपए की लागत से डूमरपाली एनीकट का निर्माण किया गया है इस संबंध में जल संसाधन विभाग के ईई से संपर्क नहीं हो पाया ग्राम पंचायत डूमरपाली सरपंच श्री गावेंद्र साहू ने कहा कि निकट सड़क पर दुर्घटना की संभावना बनी हुई है जनहित पर सिंचाई विभाग के अधिकारी से शत-शत संपर्क बनाए हुए हैं लेकिन विभाग द्वारा आवंटन नहीं मिलने से बहाने बाजी कर रहे हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads