चंडी मे विद्युत उपकेंद्र बनने से आस पास के गांव को मिलेगी सुविधा - नेहरू साहू
चंडी मे विद्युत उपकेंद्र बनने से आस पास के गांव को मिलेगी सुविधा - नेहरू साहू
अभनपुर
भाजपा खोरपा मंडल के महामंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता- नेहरू लाल साहू के नेतृत्व में ग्राम चंडी में 33 /11 केवी विद्युत उपकेंद्र की स्थापना के मांग को लेकर कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी अभनपुर को ज्ञापन सौंपा। महामंत्री नेहरू लाल साहू ने बताया कि क्षेत्र के गांव के लोग लो वोल्टेज एवं फाल्ट के वजह से लाइन बंद होने की समस्या से परेशान है।
अभनपुर और खोरपा के बीच काफी गांव नियंत्रित होता है। खोरपा एवं अभनपुर के बीच एक लंबी दूरी एवं अधिक दबाव के चलते प्रतिदिन कोई न कोई फाल्ट के वजह से लाइन बंद होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। विद्युत उपकेंद्र बनने से चंडी, मोहंदी, संकरी, कोपेडीह, बेलर,भाटापारा उल्बा,राखी समेत अनेक गांव होंगी समस्या मुक्त ।क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं आम जनता के द्वारा लंबे समय से चंडी में विद्युत उपकेंद्र के मांग को लेकर कई बार प्रयास किया जा चुका है। लेकिन अब तक अभनपुर एवं खोरपा के बीच में कोई भी उपविद्युत केंद्र स्थापित नहीं किया गया। जिससे जनप्रतिनिधि एवं जनमानस में इस समस्या को लेकर आक्रोश हैं। ज्ञापन के माध्यम से महामंत्री नेहरू साहू ने एसडीएम को अवगत कराते हुए निवेदन किया है कि तत्काल चंडी में उप विद्युत केंद्र 33/11केवी की स्थापना कर जन समस्या का निराकरण किया जाय। प्रमुख रूप से उपस्थित रहे मंडल अध्यक्ष -पारस मनी साहू, मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, महामंत्री नेहरू लाल साहू ,कोषाध्यक्ष -अनिल साहू, विजय साहू, सागर साहू, लिकेश्वर रिगरी ,रंजीत सिह अजय गायकवाड ,नरेंद्र कुर्रे ।

