ग्राम पंचायत मोखला में माहवारी स्वच्छता एवं प्रबंधन दिवस का आयोजन
ग्राम पंचायत मोखला में माहवारी स्वच्छता एवं प्रबंधन दिवस का आयोजन
आरंग
महिला बाल विकास विभाग के द्वारा ग्राम पंचायत मोखला में माहवारी स्वच्छता एवं प्रबंधन दिवस का आयोजन किया गया जिसमें महिला बाल विकास विभाग से सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती केसर द्विवेदी, स्वास्थ्य विभाग से डी.के. बघेल ग्राम स्वास्थ्य संयोजक, जल जीवन मिशन अभियान, बिहान की महिलाएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन, ग्राम के प्रतिनिधि एवं किशोरी बालिकाएं उपस्थित हुई।
सेक्टर सुपरवाइजर की उपस्थिति में डी.के. बघेल के द्वारा माहवारी के समय होने वाली किशोरियों एवं महिलाओं के परेशानी, सावधानी, सुरक्षा एवं समाधान के बारे में बताया गया आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बिहान समूह की महिला मितानिन व किशोरी बालिकाओं में स्वच्छता संबंधित खेल का आयोजन किया गया जिससे सभी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए एवं खेल का आनंद लिए तथा सेनेटरी नैपकिन वितरण किया गया स्वच्छता की जानकारी दी गई हैंड वॉश हुआ टीकाकरण के बारे में जानकारी दी गई।

