मौलिक अधिकार के लिए फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन
मौलिक अधिकार के लिए फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन
आरंग-
छत्तीसगढ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर केंद्र के समान देय दिनांक से एरियर्स सहित 34 %महंगाई भत्ता एवं सातवे वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर पूरे राज्य मे कलम रख मशाल उठा ऑनदोलन के प्रथम चरण में आज फेडरेशन के तहसील संयोजक माणिक लाल मिश्रा के नेतृत्व में फेडरेशन से संबद्ध समस्त संगठनो के अध्यक्ष,पदाधिकारीगण एवं सदस्यों ने भोजन अवकाश में प्रदर्शन एवं नारेबाजी कर माननीय मुख्य सचिव छत्तीसगढ शासन के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी आरंग को सौंपकर बताया कि यदि शासन हमारे मौलिकअधिकार का हनन कर केंद्र के समान देय दिनांक से एरियर्स सहित महंगाई भत्ता एवं सातवे वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता प्रदान नही करेगी तो अगले चरण मे राज्य के समस्त कर्मचारी-अधिकारी दिनांक 29 जून के अवकाश लेकर राजधानी रायपुर मैं महारैली में शामिल होंगे ।
उक्त प्रदर्शन में फेडरेशन के तहसील संयोजक माणिक लाल मिश्रा,महासचिव संतलाल साहू,सचिव अनिता सोनी,लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष केशव कुमार डहरिया, छ ग व्याख्याता संघ के अध्यक्ष जी आर टंडन, छ ग तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद पनका,स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ अध्यक्ष धनेश कुमार बघेल,छ ग शिक्षक संघ अध्यक्ष उपेन्द्र देशलहरे,छ ग पटवारी संध से राहुल जोशी, कोषालयीन कर्मचारी संघ से एच . एल.यादव,दिलीप कुमार राहंगडाले, रामकुमार सिन्हा,भारत भूषण वर्मा, भूखन लाल चंद्राकर ,भारत लाल दीवान,बी मिंज,गिरधर लाल ढीढी, विष्णु वर्मा,वेदप्रकाश मनहर, राजेश पटेल आदि ने शामिल रहे।



