राजिम में अनुविभाग स्तरीय पेंशन शिविर अयोजित - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

राजिम में अनुविभाग स्तरीय पेंशन शिविर अयोजित

 राजिम में अनुविभाग स्तरीय पेंशन शिविर अयोजित 



राजिम

 17 मई.2022 को जिला प्रशासन गरियाबंद के निर्देशानुसार शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी / कर्मचारी के त्वरित पेंशन प्रकरण निराकरण हेतु कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजिम में अनुविभाग / खंडस्तरीय पेंशन शिविर का प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजन किया गया जिसमें अनुविभाग राजिम अंतर्गत आने वाले आहरण / संवितरण अधिकारियों से उनके कार्यालय में लंबित पेंशन प्रकरण संभागीय संयुक्त संचालक स्तर पर लंबित पेंशन प्रकरण, कोषालय स्तर पर लंबित पेंशन प्रकरण एवं आगामी 06 माह में भीतर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी / कर्मचारियों की सूची की जानकारी निर्धारित प्रारूप में प्राप्त की गई। आयोजित पेंशन शिविर में राजिम अनुविभाग से कुल 21 आहरण एवं संवितरण अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 



पेंशन शिविर में कार्यालय स्तर पर 09 प्रकरण, संभागीय संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन रायपुर प्रेषित कुल 14 प्रकरण लंबित पाए गए एवं पेंशन से संबंधित 08 आवेदन की जानकारी प्राप्त की गई। जिसे प्रतिवेदन बनाकर जिला कोषालय अधिकारी को भेजा गया है अग्रिम कार्यवाही हेतु।


आयोजित पेंशन शिविर श्री अविनाश भोई, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजिम के मार्गदर्शन में संपन्न की गई जिसमें कोषालय स्तर से श्रीमती जया गोस्वामी, सहायक कोषालय अधिकारी श्री योगेन्द्र कुमार साहू, सहायक वर्ग o3 एवं श्री चन्द्रशेखर मिश्रा, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवम विभागिय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थितः रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads