वेलियंट प्रीमियर लीग में चयनित हुये गाजी शुजाउद्दीन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

वेलियंट प्रीमियर लीग में चयनित हुये गाजी शुजाउद्दीन

 वेलियंट प्रीमियर लीग में चयनित हुये गाजी शुजाउद्दीन



   सुरेन्द्र जैन /धरसीवा

                   मध्य प्रदेश की ग्वालियर रूप सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित हो रहा है वेलियंट टी 20 क्रिकेट लीग 2022 जिसमें रायपुर सिलतारा के गाजी सुजा उद्दीन को चयन किया गया है अहमदाबाद फाइटर्स टीम में। यह मैच जून में होने की आशंका जताई जा रही है।

             अहमदाबाद के अलावा इस लीग मैच में और भी  4 टीम  शामिल है जिसमें भोपाल टाइटंस, मुंबई हॉर्स, ग्वालियर गोल्डन टाइगर, रॉयल रेनेगेड्स बरोड़ा। गाजी सुजा उद्दीन  ने इस टूर्नामेंट के पिछले चारों सीजन में भी खेल चुके हैं जिसमें कुल 20 मैच खेलते हुए 20.45 की औसत से 409 रन बना चुके हैं और अच्छे बॉलिंग करते हुए अभी 32 विकेट हासिल कर चुके हैं ।अभी तक यह गाजी शूजाउद्दीन का पांचवा सीजन है जिस में अच्छा खेलने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

       टी -20 मैच में गाजी का अभी तक अच्छा अनुभव रहा है, भारत के काफी सारे राज्यों में छोटे बड़े टूर्नामेंट मिलाकर गाजी ने अब तक 174 टी-20 मैच खेल चुके हैं जिसमें की 32.92 औसत से 5381 रन बना चुके हैं ,जिसमें 28 बेहतरीन अर्धशतक पारी शामिल है , इसके अलावा बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 248 विकेट भी ले चुके हैं अभी तक।

            फिर से इस टूर्नामेंट में भाग लेने पर चारों ओर से गाजी शुजा उद्दीन  को शुभकामनाएं दिए जा रहा है ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads