6 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर:- गरियाबंद के नये कलेक्टर होंगे 2015 बैच के आईएएस प्रभात मलिक - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

6 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर:- गरियाबंद के नये कलेक्टर होंगे 2015 बैच के आईएएस प्रभात मलिक

 6 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर:- गरियाबंद के नये कलेक्टर होंगे  2015 बैच के आईएएस प्रभात मलिक 



रायपुर

मंगलवार को जारी हुए आदेश के तहत राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 6 अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव  किया है। वहीं एक वरिष्ठ अफसर की जिम्मेदारी बढ़ाई गई है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश से गरियाबंद की कलेक्टर नम्रता गांधी को हटा दिया गया है। 2013 बैच की आईएएस गांधी को मंत्रालय में बिना विभाग का संयुक्त सचिव बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है, उनको स्वास्थ्यगत वजहों से मैदानी तैनाती से हटाकर मंत्रालय बुलाया गया है।

उनकी जगह पर 2015 बैच के आईएएस प्रभात मलिक को गरियाबंद का कलेक्टर बनाया गया है। प्रभात अभी तक रायपुर नगर निगम के आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। रायपुर में मलिक की जगह 2017 बैच के मयंक चतुर्वेदी को नगर निगम आयुक्त बनाया गया है जो कि पूर्व में रायपुर जिला पंचायत के सी ई ओ थे । उनके पास स्मार्ट सिटी रायपुर के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी। 

रायपुर जिला पंचायत में मयंक की जगह 2016 बैच के रवि मित्तल को मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। अभी तक रायगढ़ जिला पंचायत में सीईओ रहे रवि मित्तल की जगह 2018 बैच के अविनाश मिश्रा को रायगढ़ भेजा गया है। अविनाश अभी दंतेवाड़ा में एसडीएम की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।


सामान्य प्रशासन विभाग के मंगलवार को जारी आदेश से 2006 बैच के आईएएस अंकित आनंद का कद भी बढ़ा है। उन्हें मुख्यमंत्री का सचिव भी बना दिया गया है। अंकित ऊर्जा विभाग के सचिव हैं। उनके पास छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के अध्यक्ष की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री सचिवालय की जिम्मेदारियांं पूर्व पदों के साथ-साथ रहेंगी।

इन आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला
1. अंकित आनंद – अंकित आनंद को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मुख्यमंत्री सचिव बनाया गया है।
2. नम्रता गांधी – गरियाबंद कलेक्टर के पद से हटाकर बिना विभाग के मंत्रालय में संयुक्त सचिव बनाया गया।
3. प्रभात मलिक – प्रभात मलिक जो अब तक रायपुर नगर निगम के आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उनको गरियाबंद कलेक्टर बना दिया गया है।
4. रवि मित्तल – रवि मित्तल को रायगढ़ जिला पंचायत में सीईओ के पद से हटाया गया।
5. मयंक चतुर्वेदी – मयंक चतुर्वेदी को प्रभात मलिक के स्थान पर जिला पंचायत में सीईओ बना दिया गया है।
6. अबिनाश मिश्रा – रवि मित्तल की जगह अविनाश मिश्रा को रायगढ़ जिला पंचायत में सीईओ का पद सौंपा गया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads