ब्लाक मुख्यालय मे करेंगे धरना-प्रदर्शन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ब्लाक मुख्यालय मे करेंगे धरना-प्रदर्शन

 ब्लाक मुख्यालय मे करेंगे धरना-प्रदर्शन 



आरंग

-छत्तीसगढ कर्म.अधि.फेडरेशन के आह्वान पर कलम रख मशाल उठा ऑनदोलन के द्वितीय चरण में राज्य के कर्मचारी-अधिकारियों के दो सूत्रीय लंबित मांग केंद्र के समान देय दिनांक से एरियर्स सहित 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रदान करने व सातवे वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता  प्रदान करने को लेकर आयोजित 29 जून  के सामूहिक अवकाश लेकर धरना-प्रदर्शन एवं रैली में आरंग ब्लाक/तहसील के समस्त विभागों राजस्व,पंचायत, शिक्षा,स्वास्थ्य आदि के कर्मचारी-अधिकारीगण भाग लेंगें।जिसके कारण कल इस ब्लाक के स्कूल, कॉलेज व कार्यालय बंद रहेंगे।  प्रांतीय सचिव छत्तीसगढ व्याख्याता संघ व फेडरेशन आरंग के संयोजक माणिक लाल मिश्रा,छ ग प्रदेश तृतीय वर्ग शास.कर्म.संघ के तहसील अध्यक्ष एवं फेडरेशन के महासचिव संतलाल साहू, सचिव अनिता सोनी, सहसचिव अरविंद वैष्णव, लिपिक वर्गीय शासकीय कर्म.संघ अध्यक्ष केशव कुमार डहरिया,छत्तीसगढ तृतीय वर्ग शासकीय कर्म.संघ तहसील अध्यक्ष रामकुमार सिन्हा,छ ग  व्याख्याता संघ ब्लाक अध्यक्ष गोपत राम टंडन , स्वास्थ्य संयोजक कर्म.संघ के ब्लाक अध्यक्ष धनेश कुमार बघेल,छ ग पटवारी संध से राहुल जोशी आदि ने संयुक्त रूप से बताया लगभग  21 वर्षों के इतिहास में पहली बार महंगाई भत्ता जैसे मौलिक अधिकार की मांग को लेकर पूरे राज्य के कर्मचारी-अधिकारियो ने एक साथ  मिलकर अवकाश लिया है। पदाधिकारियों ने ब्लाक के समस्त    विभागों के कर्मचारी-अधिकारीगणो को धरना स्थल जनपद आरंग के सामने उपस्थित होकर आंदोलन को सफल बनाए जाने की अपील की है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads