*"वनांचल विकासखंड नगरी के स्कूली बच्चों, फ्रंटलाइन वर्कर सहित 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगो का कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान 22 से 24 जून तक आयोजित" - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*"वनांचल विकासखंड नगरी के स्कूली बच्चों, फ्रंटलाइन वर्कर सहित 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगो का कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान 22 से 24 जून तक आयोजित"

 *"वनांचल विकासखंड नगरी के स्कूली बच्चों, फ्रंटलाइन वर्कर सहित 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगो का कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान 22 से 24 जून तक आयोजित"*




जयलाल प्रजापति- / नगरी 

  वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी में कलेक्टर पी.एस.एल्मा के निर्देशानुसार स्कूली बच्चों, द्वितीय डोज ओवर ड्यू, हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर तथा 60 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के लोगो का कोविड 19 टीकाकरण हेतु विशेष महाअभियान 22 से 24 जून तक आयोजित किया जावेगा | विकासखंड शिक्षा अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने समस्त संकुल नोडल प्राचार्य, संकुल शैक्षिक समन्वयक, शासकीय-अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य,प्रधान पाठकों को कोविड 19 टीकाकरण हेतु विशेष महाअभियान 22 से 24 जून तक आयोजित किये जाने के निर्देश दिये है | बीईओ नगरी श्री सिंह ने विकासखंड में कोविड 19 टीकाकरण का स्कूली बच्चों का प्रथम एवं द्वितीय डोज ड्यू 12 से 14 वर्ष व 15 से 17 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को टीका लगवाने हेतु तीन दिवस 22, 23 व 24 जून को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित किये जा रहे कोविड 19 टीकाकरण महाअभियान में प्रथम एवं द्वितीय डोज ड्यू बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण कराने प्रथम दिवस 22 जून को स्कूली बच्चों के लिए तथा शेष दो दिवस सभी आयु वर्ग के हितग्राहियों के लिए आयोजित महाभियान में टीकाकरण हेतु समस्त संकुल नोडल प्राचार्य, संकुल शैक्षिक समन्वयक, शासकीय-अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य,प्रधान पाठकों को निर्देशित किये  है |

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads