*पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर कुरूद पुलिस द्वारा कि गई त्वरित कार्यवाही*
*कुरूद पुलिस ने किया 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार*
*पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर कुरूद पुलिस द्वारा कि गई त्वरित कार्यवाही*
जितेन्द्र महमल्ला /धमतरी
प्रार्थी कुलेश्वर पटेल पिता अलख राम पटेल उम्र 23 वर्ष ग्राम कुर्रा थाना कुरूद अपने चाचा के साथ जिला सहकारी बैंक मरोद आए थे बैंक के काम के बाद दोपहर में देशी शराब दुकान कुरूद में शराब खरीदने काउंटर तरफ जा रहे थे उसी समय आरोपी मिथुन सतनामी एवं कमल सतनामी द्वारा मेरे लिए भी शराब खरीदो करके बोले जिस पर प्रार्थी द्वारा मना करने पर दोनों आरोपी मां बहन के अश्लील गाली गलौज कर आरोपी मिथुन सतनामी अपने पास रखें धारदार हथियार चाकू से प्रार्थी को चोट पहुंचाया की रिपोर्ट पर अपराध क्र.370/22 धारा-294,323,506,324,327,34 भादवि० कायम किया गया
प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री प्रशांत ठाकुर के द्वारा संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्यवाही के निर्देश पर अनु.अधिकारी पुलिस कुरूद श्री अभिषेक केशरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रणाली वैध द्वारा आरोपी को पकड़ने तत्काल टीम रवाना किया।
पता तलाश दौरान आरोपी को कुरूद में पकड़ कर पूछताछ किया जिस पर *आरोपी*-: *01*-तीरथ उर्फ मिथुन सतनामी पिता हरिदास उम्र 25 वर्ष एवं *02*-कमल सतनामी पिता निजाम दास उम्र 24 वर्ष सकिन चंडी पारा कुरूद से पूछताछ किया जो अपराध स्वीकार किए एवं आरोपी मिथुन सतनामी से एक स्टील चाकू जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
संपूर्ण विवेचना कार्यवाही एवं गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुरूद निरीक्षक प्रणाली वैध, सउनि टीका राम साहू आर. पुष्पेद्र बेलचंदन एवं सैनिक चेमन चेलक की भूमिका रही।
