भाजपा आरंग के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ सोसाइटी का किया निरीक्षण मिला गुणवत्ताहीन खाद,खरीदी ऐच्छिक करने रखी मांग
भाजपा आरंग के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ सोसाइटी का किया निरीक्षण मिला गुणवत्ताहीन खाद,खरीदी ऐच्छिक करने रखी मांग
आरंग
भाजपा आरंग मंडल के पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र के किसानो के साथ सोसायटी और गौठान का निरिक्षण कियाग जिसमे वर्मी कम्पोस्ट खाद मे भारी अनियमितता पायी गयी, खाद की बोरियो मे कंकड़ पत्थर रेती गिट्टी मिट्टी निकल रहा है, साथ ही वजन 30 किलोग्राम के पैकेट में लगभग 23 किलोग्राम किसी मे 21 किलोग्राम पैकेट का वितरण किसानों को कर दिया गया है, कही तौल कर देखने की सुविधा नहीं है किसानों के पास ।
साथ ही सोसायटी मे यूरिया की भी कमी है । भाजपा पदाधिकारी एवं किसानों ने खमतराई, जरौद, फरफौद,देवरी, गुल्लु सोसायटी का निरीक्षण किया जहाँ फरफौद सोसायटी में ताला लटका पाया गया । निरीक्षण पश्चात भाजपा पदाधिकारी एवं किसान नेताओं ने अनुविभागिय अधिकारी (राजस्व) अतुल विश्वकर्मा को मंडल अध्यक्ष अभिषेक राजा तम्बोली के नेतृत्व मे ज्ञापन सौंपा जिसमे उन्होंने शासन से मांग की है किसानों को गुणवत्ता हीन खाद ना दिया जाए, पूरे मामले की जांच की जाये साथ ही वर्मी कम्पोस्ट खरीदने के शासन के आदेश को ऐच्छिक किया जाए क्युंकि जब आप सही वस्तु उपलब्ध नहीं करा पा रहे ऐसे मे किसानो के ऊपर यह एक अतिरिक्त बोझ शासन द्वारा दिया जा रहा है ।
ज्ञापन सौपने प्रमुख रुप से क्षेत्र के पूर्व विधायक संजय ढीढी, वरिष्ठ भाजपा नेता के के भारद्वाज महामंत्री देवनाथ साहू,जिला सह-संयोजक अशोक चंद्राकर,भाजपा नेता डाॅ संदीप जैन, लल्ला साहनी, सासंद प्रतिनिधि जनपद पंचायत बेदराम खुंटे,किसान मोर्चा अध्यक्ष संतोष चंद्राकर ,जनपद सदस्य अनिल सोनवानी ,किसान मोर्चा के पदाधिकारी मुरली चंद्राकर,मनोज तम्बोली,सुशील साहू, डोमार चंद्राकर, महामंत्री महेश मिर्धा ईश्वर साहू प्रमुख रुप से उपस्थित रहे ।





