पार्टी के पुरोधा का छायाचित्र एवं परिचय पुस्तिका बूथों पर भेट करेंगे डॉ गुलाब टिकरिहा। - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

पार्टी के पुरोधा का छायाचित्र एवं परिचय पुस्तिका बूथों पर भेट करेंगे डॉ गुलाब टिकरिहा।

 पार्टी के पुरोधा का छायाचित्र एवं परिचय पुस्तिका बूथों पर भेट करेंगे डॉ गुलाब टिकरिहा



अभनपुर

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं केन्द्रीय रेल्वे बोर्ड सदस्य माननीय डॉ गुलाब सिंह टीकरिहा द्वारा संगठन के सबसे महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बुथ अध्यक्ष के लिए *जगत जननी भारत माता*, *जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी*का संयुक्त फोटो*,*जीवन परिचय पुस्तक बनवाया गया है*।जिसकी प्रथम सेट माननीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को भेंट किया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जी ने कहा ऐसा नेक कार्य से हमारे बुथ के कार्यकर्ताओं को अति प्रतिकूल परिस्थिति में भी अपनी ज्वलंत ध्येय निष्ठा, विशुद्ध चरित्र, स्नेहपूर्ण व्यक्तित्व तथा असाधारण संगठन कुशलता के बल पर इस दल को केवल 15 से 16 वर्ष की कालावधि में उन्होंने  अखिल भारतीय दल का स्थान प्राप्त करा दिया था ऐसे महान पुरुषों की जीवनी को अध्ययन करने एवं पार्टी की रीति नीति से अवगत होने का अवसर प्राप्त होगा। निश्चित ही इसके दुर्गामी परीणाम होंगे।

यह सेट रायपुर ग्रामीण जिला के सभी बुथों के लिए बनाया गया है जिसका वितरण अतिशिध्र किया जायेगा। भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू ने टिकरिहा जी के रचनात्मक सोच का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads