भामाशाह साहू सद्भाव समिति ने किया योगाभ्यास - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

भामाशाह साहू सद्भाव समिति ने किया योगाभ्यास

 भामाशाह साहू सद्भाव समिति ने किया योगाभ्यास



नवापारा(राजिम)

भामाशाह साहू सद्भाव समिति स्वयंसेवी संस्था गोबरा नवापारा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में गायत्री मंदिर प्रांगण में योगाभ्यास किया कार्यक्रम में सर्वप्रथम दानवीर भामाशाह साहू एवं वेदमाता गायत्री के तैल चित्र पर चंदन वंदन माल्यार्पण कर शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में सभापति के रूप में कोमल सिंह साहू थे इस दौरान समिति से संबंधित चर्चा जैसे कि पर्यावरण को दृष्टिगत करते हुए वृक्षारोपण पर प्रस्ताव पारित कर सहमति बनी ।




तत्पश्चात योगाचार्य डॉक्टर रमेश कुमार सोनसायटी ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला इसके उपरांत योगाभ्यास कराया गया जिसमें अनुलोम विलोम भ्रामरी कपालभाति प्राणायाम वज्रासन ताड़ासन वृक्षासन अर्धा चंद्रासन एवं अन्य योगासन किया गया सभापति के रूप में विराजित कोमल सिंह साहू ने योग से जीवन को सुधारने पर कविता के माध्यम से प्रकाश डाला इस दौरान समिति के संरक्षक घनश्याम साहू श्रीराम सोन मकसूदन साहू अध्यक्ष मोहनलाल मानिकपन उपाध्यक्ष मानिक राम साहू कोषाध्यक्ष कोमल सिंह सह सचिव डेरहू राम रवि शंकर साहू खियाराम साहू दिनेश साहू लाला राम साहू पूरनेन्द्र साहू एवं सचिव डॉ रमेश कुमार सोनसायटी की उपस्थिति रही कार्यक्रम का संचालन डॉ रमेश सोनसायटी ने किया आभार प्रदर्शन डेरहू राम साहू ने व्यक्त कर कार्यक्रम की समापन की घोषणा की।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads