*नंद घर मे केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी द्वारा वृक्षारोपण* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*नंद घर मे केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी द्वारा वृक्षारोपण*

*नंद घर मे केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी द्वारा वृक्षारोपण*



अभनपुर/रायपुर

वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल फाउंडेशन द्वारा संचालित नंद घर परियोजना, एक सामाजिक पहल में आज *दिनांक 04.06.22 को रायपुर स्थित नंद घर-उपरवारा 01 में केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति जूबिन ईरानी, महिला एवं बाल विकास प्रभाग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण एवं नंद घर का भ्रमण किया गया।* उनके द्वारा नंद घर के बच्चों के मध्य इमला का पाठ कराया गया।



श्रीमती ईरानी के इस दौरे में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ महेंद्र भाई मूंजपारा, महिला बाल विकास विभाग एवम छत्तीसगढ़ शासन से महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया भी उपस्थित रहे एवं उनके द्वारा भी आम और आंवला के पौधे रोपित किये गए।

केंद्रीय मंत्री के इस प्रवास में श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, संचालक, महिला बाल विकास विभाग, सुश्री शैल ठाकुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास रायपुर एवम रायपुर जिले के समस्त परियोजना अधिकारी और अन्य अधिकारीगण एवम कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए नंद घर उपरवारा के समस्त कार्यकर्ता और सहायिका का अहम योगदान रहा।

नंद घर परियोजना के ऑपरेशनल पार्टनर जनमित्रम कल्याण समिति रायगढ़ की ओर श्री जे पी जॉर्ज, प्रोग्राम ऑफिसर, श्री धर्मेन्द्र साहू, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवम अन्य क्लस्टर समन्वयक द्वारा नंद घर की प्रस्तुति फोटोग्राप्स के माध्यम से की गई।

अंत में श्रीमती ईरानी द्वारा नंद घर के इन्फ्रास्ट्रक्चर और तकनीक को सराहते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads