नवापारा नगर के कृषि उपज मंडी प्रांगण में किया गया योग - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

नवापारा नगर के कृषि उपज मंडी प्रांगण में किया गया योग

  नवापारा नगर के कृषि उपज मंडी प्रांगण में किया गया योग



नवापारा (राजिम)

 नवापारा नगर में पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी नवापारा मंडल के तत्वावधान में 21 जून विश्व योग दिवस के अवसर में योग कार्यक्रम नवापारा नगर के कृषि उपज मंडी प्रांगण में किया गया जिसे पतांजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित योग शिक्षिका कुमारी ईश्वरी साहु छाटा के द्वारा योगाभ्यास कराया गया सर्वप्रथम भारत माता के छाया चित्र पर तिलक वंदन सहित दीपप्रज्वलन के साथ योगाभ्यास प्रारंभ किया गया 1घण्टा 30 मिनट योगाभ्यास के दौरान योग शिक्षिका ईश्वरी साहू के द्वारा योग के अनेक तरीके एवं उनके लाभ के बारे बताया गया सगींत व भजन के साथ भी योगाभ्यास कराया गया समापन में भारत माँ की आरती कर देश के यशस्वी प्रधनमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा दिये गये सदेश का पठन किया गया साथ ही योगाभ्यास शिक्षिका कु ईश्वरी साहू का तिलक वंदन सहित पुष्प बुके से अभिवादन मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया पश्चात योगाभ्यास का समापन किया गया।




 इस अवसर पर नवापारा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ,जिला मंत्री परदेशी राम साहू ,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अन्नपुर्णा देवांगन , महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती धनमती साहू ,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुकुंद मेश्राम , किसान मोर्चा जिला मंत्री मनीष देवांगन , अन्य पिछड़ा मोर्चा जिला महामंत्री भूपेन्द्र सोनी , मंडल मंत्री रूपेंद्र चन्द्राकर , सँतोषी कंसारी , युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हितेश मड़ई , कृषि उपज मंडी से सेवानिवृत्त शिव तिवारी , हेमंत साहू , तरूण साहू सहित आम जनों की उपस्थिति रहीं !

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads