*शासकीय प्राथमिक शाला खमतराई में शाला प्रवेशोत्सव सम्पन्न* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*शासकीय प्राथमिक शाला खमतराई में शाला प्रवेशोत्सव सम्पन्न*

 *शासकीय प्राथमिक शाला खमतराई में शाला प्रवेशोत्सव सम्पन्न*




*आरंग

शासकीय प्राथमिक शाला खमतराई में सरपंच श्री पोषण साहू के मुख्य आतिथ्य शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री गुलाब यादव की अध्यक्षता एवम विशिष्ट अथिति रवि शर्मा व्याख्याता हाई स्कूल खमतराई संकुल समन्वयक हरीश दीवान के आतिथ्य में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना से किया गया। इस अवसर पर अतिथियो के द्वारा विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक वितरण कर मिठाई खिलाकर कॉपी पेन वितरण  किया गया ।*


*मुख्य अतिथि श्रीपोषण साहू द्वारा छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए नियमित शाला में उपस्थित होने तथा मन लगाकर पढ़ाई की अपील की कार्यक्रम के अध्यक्ष गुलाब यादव संबोधित करते हुए कहा आज के बच्चे कल के भविष्य है कोरोना काल के बाद इन्हें अच्छी शिक्षा के लिए शिक्षक पालक  को ओर अधिक मेहनत करना है  ऑन लाइन पढ़ाई से बच्चे मोबाइल के अधिक आदि हो गए है अब मोबाईल से बच्चों को दूर रखें, व्याख्याता रवि शर्मा ने बच्चों को अध्ययन के साथ साथ नैतिक गुणों के विकास पर बल दिया  शालेय प्रतिवेदन में प्रधानपाठक नरसिंग दास मानिकपुरी ने शाला में उपलब्ध सुविधाओं को बताते हुए  शाला में आज की स्थिति में दर्ज संख्या कक्षा 1 से 5वी तक दर्ज संख्या में वृद्धि की बात कही।*

*इस अवसर पर  श्री हरीश दीवान संकुल समन्वयक खमतराई ने भी बच्चों को कोरोना काल के बाद विद्यालय खुलने पर अधिक मेहनत के पढ़ाई जारी रखने एवम शिक्षा विभाग की योजनाओं को बताया ,कार्यकम का संचालन श्री भूषण लाल जलक्षत्री शिक्षक तथा आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक  नरसिंग दास मानिकपुरी द्वारा किया गया।इस अवसर   सरपंच श्री पोषण साहू, गुलाब यादव अध्यक्ष सहित डाॕ.आजूराम, कृपाराम,रतन साहू,,कोषाध्यक्ष हीरालाल,सुकदेव बेलगहे, पालक सदस्यों में,निर्मला बाई,  कुंतीबाई,ठगिया बाई , पदमिनीबाई,हीराबाई,यामिनी,नेमबाई, गोदावरीसाहू,हेमेश्वरी,दीना,निर्मला, शिक्षिका श्रीमती कौशिल्या दीवान, शिक्षक श्री राजेश साहू , श्री कमल सिंह राठौर, प्रधान पाठक नरसिंग दास मानिकपुरी, रवि शर्मा,समन्वयक हरीश दीवान भूषण जलछत्री लायक सिंग डहरिया, पुनेश्वर साहू विद्यार्थी एवम पालक उपस्थित थे ।*

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads