युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना कांग्रेस की आदत.. मनहरे - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना कांग्रेस की आदत.. मनहरे

 अग्निवीर का विरोध कांग्रेस की राजनीतिक "बु"..   मनहरे



युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना कांग्रेस की आदत.. मनहरे


युवाओं के भविष्य के लिए अग्निवीर बेहतर मौका ...


युवाओं को कांग्रेस कर रही गुमराह अग्निवीर युवाओं के भविष्य के लिए बेहतर ... मनहरे


                         

भरत कुम्भकार/खरोरा

अग्निवीर केंद्र सरकार की एक ऐसी बेहतर योजना है जिससे हमारे देश के युवाओं को एक नई दिशा मिलेगी हमारे देश के युवा जो लंबे समय से अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए अग्निवीर मील का पत्थर साबित होगा यह बातें नशा मुक्ति अभियान के प्रदेश प्रभारी वेदराम मन हरे ने कही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सेना में अग्निवीर के नाम से जो योजना लाई गई है उस योजना से हमारे देश के युवाओं का किस्मत बदल जाएगा हमारे देश के युवा जो अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए भी यह योजना वरदान साबित होगा मन हरे ने बताया कि केंद्र सरकार की बेहतर योजना युवाओं के बीच सफल ना हो सके इसलिए विपक्षी पार्टी केवल राजनीतिक रोटी सेकने का काम कर रही है इतना ही नहीं युवाओं को भड़काने और उनको आगे लाने के लिए अलग-अलग राज्यों के कई कोचिंग संस्थान भी युवाओं को गलत रास्ता दिखाने और भ्रम फैलाने का कार्य कर रही है।। वेदराम मन हरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के प्रति इतनी ही सजग है तो पूरे प्रदेश के युवाओं को तत्काल बेरोजगारी भत्ता जारी करें मगर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार लबरा सरकार बन चुकी है वह केवल केंद्र सरकार पर निशाना साधने के लिए जानती है और राजनीतिक बयानबाजी करने के लिए जानती है उन्होंने अग्निवीर योजना के फायदे गिनाते हुए कहा कि...

     देश की सेवा करते हुए और भारत भर में यात्रा करते हुए उसकी असल तस्वीर देखने के दौरान आपकी जेब में हर महीने 21 हजार से 28 हजार रुपये होंगे. ये सब तब, जब आप सिर्फ 9 से 10 महीने की ही सेवा देंगे. सालाना छुट्टी के तौर पर आपको 2 महीने मिलेंगे जो कि निर्भर करता है कि आप कहां सेवाएं दे रहे हैं।

    चार साल के बाद जब आप सेना को विदा कहते हैं, तब आपको गारंटी 11 से 14 लाख रुपये मिलेंगे और बचत तो है ही जो आपकी ही होगी. यानी चार साल बाद आप आराम से 20 लाख रुपये, वो भी कर मुक्त रकम के साथ घर लौट सकेंगे. 

     चार साल बाद आपको अग्निवीर कहा जाएगा और कुछ राज्यों ने तो अभी से पुलिस काडर में और गृह मंत्रालय ने CAPF में भी अग्निवीरों के आरक्षण की घोषणा कर दी है. चार साल में आपको बेहद सख्त प्रशिक्षण से गुजरना होगा जो कि अभी तक दी जाने वाली ट्रेनिंग से बिल्कुल अलग नहीं होगी. य​ह प्रशिक्षण आपकी मानसिक और शारीरिक ताकत को मजूबत करेगा और अनुशासन, सेहत और चरित्र निर्माण में सहायक होगा, जो कि मेरे लिए तो सबसे जरूरी है. अग्निवीर जब बाहर की दुनिया में चार साल बाद जाएंगे तो अपने आप में एक आदर्श होंगे, एक युवा जिसने सबसे बड़ी जिम्मेदारी निभाई, देश की रक्षा की.

      मनहरे ने बताया कि इस स्कीम के तहत करीब 45 हजार सैन्यकर्मी भर्ती होंगे, जिनमें से करीब 34 हजार 4 साल बाद रिटायर हो जाएंगे. साल दर साल आंकड़ा यही रहेगा. और इन 34000 को राज्य पुलिस, सीएपीएफ और अन्य सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता मिलेगी. Central Reserve Police Force (CRPF), Border Security Force (BSF), Central Industrial Security Force (CISF), Indo-Tibetan Border Police (ITBP), Sashastra Seema Bal (SSB), राज्य पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के साथ सरकारी अर्ध सरकारी और निजी क्षेत्रों में में हर साल करोड़ों की संख्या में नौकरियां निकलती हैं. ये सब अग्निवीरों को प्राथमिकता देंगे. और इनके बाद भी जब जगह खाली होगी तब उन नौजवानों को मौका मिलेगा जो इस स्कीम में नहीं आ पाए थे.

    वेदराम मनहरे ने कहा कि युवाओं का भविष्य उज्जवल है. इसलिए क्योंकि ये अग्निवीर सेना से 21 से 23 साल की कम उम्र में बाहर निकलेंगे, न कि 30 के बाद जब तक उनके हाथ से साढ़े दस साल निकल चुके होते हैं? जिसमें वो शायद अपने भविष्य को एक बेहतर दिशा दे सकते थे. आज भी ऐसे सैन्यकर्मी हैं, जो चार से पांच साल सेवा देने के बाद ही रिटायरमेंट मांगते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि वे बाहर की दुनिया के लिए तैयार हैं. लेकिन इन्हें विदा किया नहीं जाता, क्योंकि संस्थान को उनकी जरूरत होती है. ऐसी इच्छा रखने वाले 50 से 60 फीसदी होते हैं. इसलिए अग्निपथ में 75 फीसद का आंकड़ा करीब-करीब उतना ही है, जितना की वर्तमान में सेना से सेवानिवृत्त की चाह रखने वालों की संख्या है. 

    नशा मुक्ति अभियान के प्रदेश प्रभारी वेद राम मनहरे ने आगे बताया कि मोदी सरकार की लोकप्रियता कई विपक्षी पार्टियों और कुछ देशों को खटकती है. ये ताकतें इस सरकार की हर योजना की आलोचना करने से पीछे नहीं हटती. यही वजह है कि सैन्य बल और सरकार को मिलकर जनता के बीच इस स्कीम के फायदों को समझाना पड़ रहा है वहीं अब नशा मुक्ति अभियान के प्रदेश प्रभारी भी ने कहा है कि वे जहां-जहां प्रदेश में दौरा करेंगे वहां वहां आम जनों के बीच केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना की जानकारी देंगे वहीं युवाओं को भी बताएंगे कि इस योजना का लाभ कैसे और कितना मिलेगा कांग्रेस केवल इस योजना पर राजनीति कर रही है और छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार केंद्र में कांग्रेस के आशाओ के पास अपना नंबर बढ़ाना चाह रही है जिससे वे मुख्यमंत्री के पद पर बने रहे इसलिए इस योजना का विरोध किया जा रहा है।।


   युवाओं की फिक्र है तो छत्तीसगढ़ के युवाओं को दे बेरोजगारी भत्ता...

     नशा मुक्ति अभियान के प्रदेश प्रभारी वेदराम मन हरे ने यह भी कहा कि प्रदेश में भूपेश सरकार और कांग्रेस को युवाओं के भविष्य की यदि इतनी ही चिंता है तो जहां जहां कांग्रेस की सरकार है वहां वहां प्रदेशभर के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता तत्काल जारी करें उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को देने के लिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के पास दम और हिम्मत नहीं है कि वह बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दे सके शराब बेच कर पैसा कमाना कांग्रेस की सरकार भली-भांति जानती है लेकिन बेरोजगार युवाओं को हतोत्साहित कर बेरोजगारी भत्ता देने का वादा करके भी उस वादे को भूल जाना और बेरोजगारी भत्ता नहीं देकर युवाओं के पेट में लात मारने का काम केवल कांग्रेस की सरकार ही कर सकती है केंद्र सरकार युवाओं को अग्निवीर योजना के माध्यम से रोजगार देने का काम कर रही है वहीं युवाओं का पेट पल सके, युवा अग्निवीर बन कर अपने परिवार की रोजी रोटी  चला सके इसके लिए केंद्र सरकार युवाओं को तैयार करने में लगी है जिस पर कांग्रेस पार्टी राजनीतिक रोटी सेकने में लगी है और कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों के पेट में दर्द हो रहा है।।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads