ब्रह्माकुमारीज द्वारा सुरक्षित भारत के लिए सड़क सुरक्षा मोटर साइकिल यात्रा के तहत ब्रह्माकुमारीज छुरा सेवा केंद्र पहुचे साथ ही कार्यक्रम ततपश्चात,पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किये*
ब्रह्माकुमारीज द्वारा सुरक्षित भारत के लिए सड़क सुरक्षा मोटर साइकिल यात्रा के तहत ब्रह्माकुमारीज छुरा सेवा केंद्र पहुचे साथ ही कार्यक्रम ततपश्चात,पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किये*
*छुरा*
आध्यात्मिक संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय व राजयोग एजुकेशन
एंड रिसर्च फाउंडेशन की यातायात एवं परिवहन प्रभाग द्वारा सुरक्षित भारत के लिए सड़क सुरक्षा मोटर साइकिल यात्रा का जिले में अभियान किया गया ।
सुरक्षित भारत के लिए सड़क सुरक्षा मोटर साइकिल यात्रा चंपारण से देवभोग के लिए 30 से अधिक की संख्या में युवा ब्रह्माकुमार भाईयो ने सुरक्षित भारत के तहत् निकाली मोटर साइकिल यात्रा पर जिले के समूचे क्षेत्र में इस अभियान के तहत लोगो को सड़क नियमो पर जागरूक कर रहे ताकि लोग अनहोनी घटना से बचे।
युवा ब्रह्माकुमार भाईयो ने सुरक्षित भारत के तहत् निकाली मोटर साइकिल यात्रा पर ब्रह्माकुमारीज छुरा सेवाकेंद्र पहुचे और सेवाकेन्द्र संचालिका बीके गायत्री बहन व उनके सहयोगी भाई बहनों द्वारा आये सभी भाइयो का तिलक लगाकर पुष्प भेट कर स्वागत किया।
वही ब्रह्माकुमार भाइयो द्वारा छुरा सेवाकेंद्र परिसर में पर्यावरण दिवस पर विभिन्न प्रकार के पौधारोपण किया गया।
इस कार्यक्रम में मोटरसाइकिल अभियान के तहत शामिल भाइयो के साथ साथ ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र छुरा के भाई बहने व नगर के गणमान्य नागरिक लोग शामिल रहे।




