विधायक अनिता योगेन्द्र ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से सखी स्टाफ सेंटर के नए भवन व कर्मचारियों को बढ़ाने की मांग, केंद्रीय मंत्री ने जल्द स्वीकृति का दिलाया भरोसा - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

विधायक अनिता योगेन्द्र ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से सखी स्टाफ सेंटर के नए भवन व कर्मचारियों को बढ़ाने की मांग, केंद्रीय मंत्री ने जल्द स्वीकृति का दिलाया भरोसा

 विधायक अनिता योगेन्द्र ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से सखी स्टाफ सेंटर के नए भवन व कर्मचारियों को बढ़ाने की मांग, केंद्रीय मंत्री ने जल्द स्वीकृति का दिलाया भरोसा




सुरेन्द्र जैन/धरसीवां 

 धरसीवा विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा के द्वारा आज केन्द्रीय महिला बाल विकास मंत्री श्रीमति स्मृति ईरानी से मुलाकत कर रायपुर सखी स्टाफ सेंटर भवन की मांग की जिसको सहजता से स्वीकार करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जल्द ही स्वीकृति प्रदान करने का भरोसा दिया साथ कहा आपकी माग जनहित में हैं जिसे जल्द ही कार्य शुरू किया जायेगा।




विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने बताया रायपुर सखी स्टाफ सेंटर जो पुराना और अत्यधिक जर्जर हो चुका जिसकी लागत लगभग 1 करोड़ रुपए अनुमानित है।इस भवन के बनने से यहां पर आने वाले महिला हितग्राहियों को फायदा होगा एवं विधायक शर्मा ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि रायपुर सखी वन स्टॉप सेंटर पूरे भारत वर्ष का सबसे पहला सखी वन स्टॉप सेंटर है एवं राजधानी होने के कारण यहां केस भी अत्यधिक मात्रा में आते हैं जिससे अक्सर कर्मचारियों की कमी रहती है इसलिए कर्मचारियों की संख्या भी दुगनी की जाए जिसके लिए भी मंत्री जी के द्वारा विचार कर बढ़ाने का आश्वासन दिया गया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads