*"नगरी विकास खंड के दिवंगत शिक्षक के परिजन को सौंपी गयी एग्रेशिया राशि"* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*"नगरी विकास खंड के दिवंगत शिक्षक के परिजन को सौंपी गयी एग्रेशिया राशि"*

 *"नगरी विकास खंड के  दिवंगत शिक्षक के परिजन को सौंपी गयी एग्रेशिया राशि"*



जयलाल प्रजापति/नगरी

  आदिवासी विकासखंड नगरी शिक्षा विभाग के शिक्षक जयचंद साहू, प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक  शाला पोड़ीडीह, विकासखंड नगरी  का दिनांक 21.06.2022 को आकस्मिक निधन हो जाने की सूचना प्राप्त होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने तत्काल संवेदनशीलता बरतते हुए शासन के नियमानुसार स्वर्गीय जयचंद साहू की पत्नी को उनके परिजनों  की उपस्थिति में एग्रेशिया राशि पचास हजार रुपये प्रदान किये जाने के त्वरित निर्देश दिए एवं  दिवंगत शिक्षक के दुःखद निधन पर संवेदना व्यक्त किये | बी.ई.ओ. नगरी सतीश प्रकाश सिंह के निर्देश पर दिनांक 22.06.2022 को एबीईओ श्रीमती महेश्वरी ध्रुव, कार्यालयीन कर्मचारी व्ही.के.मरकाम , प्रवीण कौशिल, मनीषा ठाकुर,संकुल समन्वयक मोहित साहू एवं शिक्षक तोपेन्द्र साहू ने स्वर्गीय शिक्षक जयचंद साहू की पत्नी कचरी बाई साहू को गृह ग्राम सांकरा जाकर परिजनों की उपस्थिति में एग्रेशिया राशि  पचास हजार रुपये प्रदान किये |

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads