परदेसियों को राज्यसभा भेजकर कार्यकर्ता सहित छत्तीसगढ़ियों की उपेक्षा- नेहरु साहू - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

परदेसियों को राज्यसभा भेजकर कार्यकर्ता सहित छत्तीसगढ़ियों की उपेक्षा- नेहरु साहू

 परदेसियों को राज्यसभा भेजकर कार्यकर्ता सहित छत्तीसगढ़ियों की उपेक्षा- नेहरु साहू 



अभनपुर

भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री - नेहरू लाल साहू ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ से बाहरी लोगों को टिकट देकर कांग्रेस सरकार ने यह बात सार्वजनिक कर दी है कि छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा का उनका नारा केवल एक ढोंग और जुमला मात्र है । वंश वादियों के इशारे पर बाहरी लोगों को राज्यसभा भेजा जाना इस बात की पुष्टि करता है कि भूपेश बघेल नाम के मुख्यमंत्री हैं। जो 10 जनपथ से संचालित होते हैं। मुख्यमंत्री जानते हैं कि अगर उन्होंने 10 जनपथ के आदेश की तौहीन की तो अगले दिन उनकी जगह टीएस बाबा को गद्दी सौंप दी जाएगी। इसलिए अपनी गद्दी को बचाए रखने उन्होंने छत्तीसगढ के स्वाभिमान की भी चिंता नहीं किया जो निंदनीय है। भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू साहू ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के अनुसार छत्तीसगढ़ के लोग बासी खाने और गोबर बीनने तक सीमित रहें और मलाईदार पदों का सपना देखना छत्तीसगढिय़ा लोग छोड़ दें। श्री साहू ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ के सीधे-साधे लोगों को बाटी-भौंरा, गिल्ली-डंडा आदि में ही उलझाए रखना चाहते हैं। जिससे उनकी सरकार को छत्तीसगढिय़ा लोगों की सहानुभूति मिलती रहे। लेकिन मुख्यमंत्री को ध्यान रखना चाहिए आंख मिचौली करके बार-बार सत्ता नहीं पाया जा सकता।


 श्री साहू ने आगे कहा कि परदेशिया लोगों की खिलाफत करने के मामले में चंद लोगों के नायक बन चुके मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल आज कहां गायब हो गए हैं ? क्या उन्हें दिखाई नहीं दे रहा है कि राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन परदेशिया हैं और छत्तीसगढिय़ा लोगों के हक पर उनके ही बेटे की सरकार और उनकी पार्टी कुठाराघात कर रही है। पिता -पुत्र मिलकर छत्तीसगढ़िया चोला पहनकर छत्तीसगढ़ियों को धोखा देने का काम किया है

            जब हार निश्चित हो तो राज्यसभा प्रत्याशी साहू समाज से और जब जीत सुनिश्चित तो राज्यसभा प्रत्याशी बाहरी ।ऐसे लोगों को छत्तीसगढ़ की जनता अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में निश्चित तौर पर मुंहतोड़ जवाब देगी श्री साहू ने कहा कि भाजपा ने आज तक किसी भी बाहरी को छत्तीसगढ़ से राज्यसभा नहीं भेजा है और हर बार छत्तीसगढिय़ा को ही राज्यसभा भेजकर छत्तीसगढ़ का मान-सम्मान बरकरार रखा है। भाजपा ने कभी छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता का हक छीन कर परदेसियों राज्यसभा नहीं भेजा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads