कान्हा क्लब ने धूमधाम से मनाया नगर पालिका अध्यक्ष मेमन का जन्मदिन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कान्हा क्लब ने धूमधाम से मनाया नगर पालिका अध्यक्ष मेमन का जन्मदिन

 कान्हा क्लब ने धूमधाम से मनाया नगर पालिका अध्यक्ष मेमन का जन्मदिन



ढोल नगाड़ों के साथ खिलाड़ियों ने किया पालिका अध्यक्ष मेमन का जोशीला स्वागत


गरियाबंद 

 कान्हा क्लब के खिलाड़ियो ने नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। क्लब के (वालीबाल) मैदान में उनके नाम के प्रत्येक अक्षर का एक-एक केक काटा गया। जिसके बाद क्लब के खिलाड़ियो ने पुप्पगुच्छ भेंट कर नपा अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना की। इसके पहले क्लब पहुॅचने पर खिलाड़ियो ने बाजे–गाजे और आतिशबाजी के साथ मेमन का जोशीला स्वागत किया। 




यह पूरा आयोजन कान्हा क्लब के खिलाड़ियों एवं कोच के द्वारा किया गया। जिसके पूरा क्लब उत्साह के साथ शामिल हुआ। ज्ञात हो कि गफ्फु मेमन भी इसी क्लब के सदस्य भी है। स्वागत कार्यक्रम के बाद मेमन ने क्लब के वरिष्ठ सदस्यो और बच्चो के साथ मिलकर केक काटा। नन्हे नन्हे बच्चो ने ताली बजाकर उन्हे बधाई दी। श्री मेमन ने सभी का अभिवादन स्वीकार कर उनका आभार जताया। 


इस अवसर पर क्लब के कोच जीडी उपासने ने उन्हे बधाई देते हुए कहा 


कि नगर के विकास की जिम्मेदारी युवा विकासमुखी सोच के धनी गफ्फु मेमन के कंधो पर है। वे काफी संघर्षशील है। मुझे उम्मीद है कि नगर के विकास को नया आयाम देंगे। 


नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके ने कहा कि नपा अध्यक्ष मेमन के व्यवहार और नगर के प्रति विकास की सोच को उन्होने करीब से देखा है। नगर के विकास की जो चाह उनमें है वह दूसरो के लिए भी प्रेरणास्त्रोत है। उन्होने मेमन को अपने व नगर की ओर से बधाई ज्ञापित की।


क्लब के कोच तेजपाल कुकरेजा ने कहाँ 


वे पालिका अध्यक्ष को उनके बचपन से जानते है वे अच्छे खिलाड़ी के साथ साथ एक अच्छे इंसान भी है उनका सहयोग हमेशा क्लब को मिलता रहा है कभी भी खिलडीयो को किसी भी चीज़ की ज़रूरत पड़ी तो पालिका अध्यक्ष ने तुरंत उनका सहयोग किया है, खेल एवं खिलाड़ियों के प्रति उनका प्रेम देखते बनता है 


इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने कहा कि गरियाबंद नगर में उनका बचपन बिता। वालीबाल खेल में भी उनकी विशेष रूचि रही। अब नगर का विकास ही उनका बड़ा सपना है। उन्होने कहा कि आज जन्मदिन के अवसर पर क्लब के खिलाड़ियो और नगर के युवाओ द्वारा मिला स्नेह ही उन्हे आगे बढ़ने की उर्जा प्रदान करता है। यह उर्जा ही मुझे मेरा सपना पूरा करने आगे बढ़ाएगी। इस अवसर पर उन्होने सभी आभार भी जताया।


इस अवसर पर विशेष रूप से ये रहे उपस्थित


कोच जी॰डी॰ उपासने ,कोच तेजपाल कुकरेजा कोच सूरज महाडिक कोच विजय कश्यप एवं विकाश रोहरा प्रकास सरवैय्या ललित साहू छगन यादव प्रीत सोनी रमन साहू जीतूँ सेन इमरान मेमन अख़्तर खान जयमूनी बागर्ति दीप सिन्हा क्षितिज गुप्ता जय शुक्ला सोहेल मेमन अमीन मेमन इस्माइल मेमन आफ़ताब हिंगोरा अमान मेमन कादर खान हेमशिखर धुर्व आशीष सपहा मनोज भगत गुनचु प्रहलाद यादव होरी यादव लच्छी यादव संतोष यादव जगदिस काटके जगदीश यादव नरेंद्र साहू सूरज सिन्हा अनुराग केला दीपक सिन्हा वैभव ठक्कर सिनु ठाकुर बाबू भोंसले रुद्रा साहू ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads