राज्य स्तरीय दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन नगर पालिक निगम एवं धमतरी जिला कुश्ती खिलाड़ी कल्याण संघ द्वारा
राज्य स्तरीय दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन नगर पालिक निगम एवं धमतरी जिला कुश्ती खिलाड़ी कल्याण संघ द्वारा
*नारबोद के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन नगर पालिक निगम एवं धमतरी जिला कुश्ती खिलाड़ी कल्याण संघ द्वारा 28 अगस्त व 29 अगस्त दोपहर 12:00 बजे गांधी मैदान कचहरी चौक धमतरी में आयोजन किया गया है।*
जितेंद्र महमल्ला धमतरी
धर्मनगरी धमतरी में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पोला के दूसरे दिन नारबोद कुश्ती का आयोजन किया जा रहा है जिसमें धमतरी जिला एवं अन्य जिला से पहलवान अपने दमखम पहलवानी का प्रदर्शन करने उपस्थित होंगे कहा जाता है कि कुश्ती अखाड़ा से युवाओं एवं युवतियों में खेल के प्रति बड़े उकसुकता रहती है और इस खेल को खेल की भावना से खेला जाता है।
पुरुष वर्ग उपाधि छत्तीसगढ़ किशोर 40 से 45 किलोग्राम तक छत्तीसगढ़ अभिमन्यु 48 से ऊपर 50 किलोग्राम तक छत्तीसगढ़ कुमार 50 से 58 किलोग्राम तक छत्तीसगढ़ टाइगर 58से66किलोग्राम तक छत्तीसगढ़ भीम 66 से ऊपर 74 किलोग्राम तक महिला वर्ग उपाधि छत्तीसगढ़ लक्ष्मी 44 से ऊपर 48 किलोग्राम तक छत्तीसगढ़ दुर्गावती 48 से 56 किलोग्राम तक छत्तीसगढ़ शेरनी 56 से ऊपर 66 किलोग्राम तक धमतरी एवं अन्य जिला से आने वाले सभी पहलवानों का वजन 27 अगस्त शाम 4:00 बजे से रात्रि 7:00 बजे तक सोनकर भवन में किया जाएगा उसके बाद वजन नहीं लिया जाएगा।


