ग्राम घोंठ में साहू समाज द्वारा मनाया माता कर्मा जयंती - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

ग्राम घोंठ में साहू समाज द्वारा मनाया माता कर्मा जयंती

ग्राम घोंठ में साहू समाज द्वारा  मनाया माता कर्मा जयंती 



नवापारा 

 ग्राम घोंठ में साहू समाज द्वारा बड़े उत्साह के साथ धूमधाम से माता कर्मा जयंती मनाई गई बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लिए गांव के प्रमुख गलियों में भ्रमण किए तत्पश्चात साहू भवन में माता कर्मा की पूजा कर खिचड़ी का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किए कार्यक्रम में सामाजिक पदाधिकारी गण उपस्थित थे जिसमें प्रमुख रूप से तहसील साहू संघ अध्यक्ष ब्रह्मानंद साहू न्याय प्रकोष्ठ के संयोजक तथा राजिम भक्ति माता मंदिर समिति के संरक्षक रतिराम साहू चंपारण परिक्षेत्र के नवनिर्वाचित अध्यक्ष खोरबाहराराम साहू उपाध्यक्ष गंगूराम साहू, श्रीमती रमा देवी साहू, तहसील साहू संघ के कोषाध्यक्ष परदेसी राम साहू माया राम साहू तिलक राम साहू राजेश साहू सरपंच सेवाराम यादव के साथ गांव के अध्यक्ष खूब लाल साहू, प्रेम लाल साहू, हरी प्रसाद साहू,भंवर लाल साहू, गेंद राम साहू,श्रीमती जानकी देवी साहू,संतराम साहू,छबिराम साहू,नारायण साहू,खेमराज साहू, शिव नारायण साहू रतिराम साहू पति राम साहू, कृष्ण कुमार साहू यादराम साहू यशवंत साहू,माखन साहू,बिसहत साहू,मोती राम साहू,देवी सिंह साहू,पवन साहू,रमेश साहू दशरथ साहू,नरेश साहू, के साथ बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

 इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक नेता रतिराम साहू ने कर्मा माता की जयंती पर्व का सभी लोगों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कर्मा माता ने अपने त्याग तपस्या सत्कर्म ईश्वर के प्रति अगाध प्रेम श्रद्धा भाव रखते हुए अपने भक्ति से जो ईश्वर भक्ति प्राप्त कर समाज को जो गौरवान्वित किया है उसे भुलाया नहीं जा सकता। हमें भी माता कर्मा ने जो राह दिखाई है उसे आत्मसात करने की जरूरत है समाज में परिवार में आपसी एकता सद्भावना समरसता के साथ काम करेंगे तभी समाज मजबूत होगा नवनिर्वाचित अध्यक्ष खोरबाहरा राम साहू ने भी माता कर्मा की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला उपाध्यक्ष गंगू राम साहू, परदेशी राम साहू, ब्रह्मानंद साहू ने भी संबोधित किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads