अपनी इच्छाओं से नहीं, समझदारी से रिश्ते निभाएं - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

अपनी इच्छाओं से नहीं, समझदारी से रिश्ते निभाएं

   अपनी इच्छाओं से नहीं, समझदारी से रिश्ते निभाएं





हम सभी की अपनी-अपनी मान्यताएँ होती हैं, जो हमसे जुड़ी हुई होती हैं। हम उनसे इतने अटैच हो जाते हैं कि हम अपने विचार दूसरों पर थोपने का प्रयास करते हैं। आइए, इससे जुड़ी कुछ बातों को जानें:


1

क्या आप ऐसे लोगों को जानते हैं जो किसी मुद्दे पर, अपने दृष्टिकोण को दूसरों पर थोपने के लिए दृढ़ संकल्पित रहते हैं? या क्या आप कभी उस स्थिति में रहे हैं जहाँ आप दूसरों को चुप कराने और अपनी बात मनवाने का प्रयास कर रहे थे?

2

चाहे आपकी राय, दूसरों के लिए काम की हो या आपके स्वयं के उद्देश्यों को पूरा करती हो, उसे दूसरों पर मत थोपें। लोग अपने नेचर को बदलने में दुविधा महसूस करते हैं। क्योंकि आपका दृष्टिकोण उनके कम्फर्ट ज़ोन को चुनौती दे सकता है, जिससे वे उसे अस्वीकार कर सकते हैं।

3

किसी भी चीज को पूरी तरह से सही या पूरी तरह से गलत न मानें। चाहे वह आपके बच्चे के करियर का निर्णय हो, कोई बिजनेस आइडिया हो या फिर स्वास्थ्य से जुड़ी कोई सलाह - अपने विचार दृढ़ता और विनम्रता के साथ रखें और उसके बाद दूसरों की राय का सम्मान करें।

4

इस तथ्य का सम्मान करें कि लोगों का अपना अतीत, अपना व्यक्तित्व और कम्फर्ट ज़ोन है जैसे आपका है। आपकी भूमिका सिर्फ सलाह देने तक सीमित है, उसके बाद उनके निर्णयों का सम्मान करें। जब आप उनके निर्णय का सम्मान करेंगे, तो उन्हें आपके निर्णय को समझने की शक्ति मिलेगी। यह उन्हें आपकी पसंद को स्वीकारने की ओर एक कदम आगे ले जाएगा। ये उनके बदलाव की एक यात्रा है। इसमें शांत और समझदार बने रहें।

आज का अभ्यास

आज हम अपने रिश्तों में यह अभ्यास करें कि अपनी राय व्यक्त करते समय विनम्र रहें, दूसरों के दृष्टिकोण को समझें और अपनी इच्छा के अनुसार निर्णय लेने के लिए किसी पर दबाव न डालें।



आज अभ्यास करूँगा/करूँगी

Previous article
This Is The Newest Post
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads