आंचलिक खबरें
घटना-दुर्घटना
छत्तीसगढ़
*खेतिहर मजदूरों से भरा वाहन पलटा,दो दर्जन घायल घायलों में 4 मजदूर गंभीर*
शनिवार, 18 जुलाई 2020
Edit
*खेतिहर मजदूरों से भरा वाहन पलटा,दो दर्जन घायल,घायलों में 4 मजदूर गंभीर*
सुरेन्द्र जैन धरसीवां
धरसीवां के रैता गांव के समीप खेतिहर मजदूरो से भरी चार पहिया पलटने से दो दर्जन मजदूर घायल हो गए घायलों में 4 महिला मजदूरो की हालत गंभीर बताई जाती है जिन्हें उपचारार्थ धरसीवां से रायपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार यह मजदूर धान रोपाई का काम करते है और हलबापारा के राजेन्द्र नामक धान रोपाई ठेकेदार के अधीन कपसदा में धान रोपाई करने जा रहे थे सभी मजदूर महिला पुरुष समीप ग्राम कुरूद के निवासी है ।
वाहन क्रमांक सीजी 04 एमबी 4293 में सवार होकर 25 महिला पुरुष कुरूद से कपसदा के लिए जा रहे थे तभी रैता गांव के समीप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया ओर वाहन में सवार दो दर्जन से अधिक महिला पुरुष घायल हो गए सभी को तत्त्काल धरसीवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया साथ ही गंभीर रूप से घायल 4 महिला मजदूरो सरस्वती निषाद,सावित्री निषाद,सुदर्शन निषाद गीता निषाद को रायपुर रेफर किया गया।
Previous article
Next article


