आंचलिक खबरें
छत्तीसगढ़
*गोबर से वर्मी पोस्ट बनाने महिला समूहो को दिया गया प्रशिक्षण*
शनिवार, 18 जुलाई 2020
Edit
*गोबर से वर्मी पोस्ट बनाने महिला समूहो को दिया गया प्रशिक्षण*
बीरेंद्र वर्मा आरंग
आरंग जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम गोईंदा के गौठान में कृषि विभाग, किसान कल्याण और जैव प्रौद्योगिकी विभाग जिला पंचायत रायपुर के तत्वाधान में सुराजी गांव गोधन न्याय योजना के तहत् वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने के लिए गौठान में कार्य करने वाले महिला स्व सहायता समूह के सदस्यो को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान ब्लाक टेक्नोलाॅजी मैनेजर अल्का आमले ने बताया कि वर्मी कम्पोस्ट विधि का प्रचलन अन्य विधियो की तुलना में कहीं अधिक है। इस विधि में खाद का निर्माण अपेक्षाकृत कम समय में ही हो जाता है। वर्मी कम्पोस्ट विधि से प्राप्त खाद का भण्डारण भी ज्यादा सहजता से किया जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सरिता पैंकरा के द्वारा भी प्रशिक्षण दिया गया।
Previous article
Next article
