आंचलिक खबरें
कोरोना
छत्तीसगढ़
*VIDEOधरसीवां में फूटा कोरोना बम*
शनिवार, 18 जुलाई 2020
Edit
धरसीवां में फूटा कोरोना बम
*एक साथ दर्जनभर की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव*
*एक पॉजिटिव श्रमिक को खोजने में छूटा पसीना*
सुरेन्द्र जैन धरसीवां
धरसीवां क्षेत्र से लगी ओधोगिक इकाइयों में जब से पड़ोसी प्रांतों से मजदूरो काम पर आना शुरू हुआ है तभी से यहां कोरोना पैर पसारने लगा है शनिवार को यहां एक साथ 12 कि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद क्षेत्र में खलबली मच गई वहीं 12 में से 1 पॉजिटिव को खोजने में चिकित्सा दल के पसीने छूट गए....बीएमओ डॉ श्रीमती एनके लकड़ा के मुताबिक शुक्रवार को जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनमें 4 सिलतरा के 2 धरसीवां के एवं गोडी तिवरैया आदि गांव में रहने वाले सामिल हैं....अंबेडकर से एम्स में शिफ्ट करने आई 108 के कर्मियों के अनुसार धरसीवां क्षेत्र से कल 5 को एम्स सिफ्ट किया था आज शेष 7 को शिफ्ट करने के दौरान 1 पॉजिटिव को खोजने में तीन चार घण्टे लग गए क्योकि उसमे सिर्फ नाम और धरसीवां लिखा था लेकिन वह धरसीवां में जब कहीं नही मिला तब उसका नम्बर लगाया तो मोबाइल नम्बर भी बन्द मिला इसके बाद नम्बर को ट्रेस कर स्वास्थ्य कर्मी सिलतरा के फैस टू में स्थित जोरावर फेक्ट्री के बाहर लेबर कालोनी पहुचे जहाँ उक्त कोरोना पॉजिटिव मजदूर मिला....उक्त मजदूर पड़ोसी राज्य से फेक्ट्री में मजदूरी करने आया था हालांकि कंपनी के एमडी ने बताया कि अभी फेक्ट्री बन्द होने से कोई मजदूर फेक्ट्री के अंदर काम करने नही गया है....पॉजिटिव पाए गए मजदूर के साथी ने बताया कि काम करने आये जरूर थे लेकिन अभी फेक्ट्री में काम करने नही गए हैं....हालांकि ऐंसी भी कई फैक्ट्रियां है जो रातों रात पड़ोसी राज्यो से मजदूर बुला रही हैं और बिना किसी को सूचना दिए उनसे काम करा रही है और वही मजदूर आसपास के गांवो में सामग्री खरीदने भी जा रहे हैं।
Previous article
Next article
