*लॉकडाउन के संबंध में सरकार अनिर्णय की स्थिति में - बजाज* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*लॉकडाउन के संबंध में सरकार अनिर्णय की स्थिति में - बजाज*

*लॉकडाउन के संबंध में सरकार अनिर्णय की स्थिति में - अशोक बजाज*

रायपुर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर छग सरकार अनिर्णय की स्थिति में है. लॉकडाउन के नियमों के अंतर्गत 14 दिनों के लिए कंटेनमेंट ज़ोन घोषित करने का अधिकार कलेक्टरों को पूर्व से ही है इसके लिए 3 दिन पूर्व सूचना देने की जरूरत भी नही है. इस स्थिति में सरकार ने आज जो निर्णय लिया है उसमें नया कुछ नही है बल्कि पूर्व की अपेक्षा कड़ाई कम दी गई है. वही बजाज ने कहा कि राज्य की जनता को महामारी के विस्तार की रोकथाम के लिए किसी चमत्कारिक निर्णय की अपेक्षा थी लेकिन ढाक के तीन पात वाली कहावत ही चरितार्थ हुई है।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads