*दो महिने बाद फरसरा छिन्दौला क्षेत्र मे हाथियों ने फिर दी दस्तक* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*दो महिने बाद फरसरा छिन्दौला क्षेत्र मे हाथियों ने फिर दी दस्तक*

दो महिने बाद फरसरा छिन्दौला क्षेत्र मे हाथियों ने फिर दी दस्तक,


रात्रि में जमकर मचाया आतंक, मकानों को ढहाते हुए, फसलों को रौंदा हाथी मित्र दल ने बचाई गांव वालो की जान
रूपेश साहू मैनपुर 
तहसील मुख्यालय मैनपुर के सुदुर अंचल ग्राम पंचायत दबनई के आश्रित ग्राम फरसरा, छिंदौला क्षेत्र में हाथियों का दल दो माहिने बाद अचानक आ धमकने से इस क्षेत्र के ग्रामीणो मे भारी दहशत का महौल देखने को मिल रहा है। छिन्दौला के समीप पहाडी से हाथी मित्र दल द्वारा गुरूवार को सूचना मिली की हाथियों का एक झुंड जिसमे 2 बच्चे समेत कुल 7 हाथी है दडइपनी से छिन्दौला की ओर से आ रहे हैं

 इसके बाद एकाएक रात मे हाथियों का झुण्ड छिन्दौला गांव के समीप पहुंच गया जिसकी सूचना हाथी मित्र दल के लोगों ने तत्काल वन विभाग को दिया वन विभाग रात मे अविलंब गांव मे पहुंचे और मौके का मुआयना किया साथ ही लोगों को सचेत किया। गुरूवार रात्रि 9 बजे के आसपास 7 से 8 हाथियांे का दल चिंघाडते हुए गांव के भीतर प्रवेश कर गया और मकानों को क्षति पहुचाने लगे देखते ही देखते पुरा गांव में दहशत और हल्ला मच गई लोग अपने जानों को बचाने अपने घरों के छप्परों को तोड अपने बच्चों को जैसे तैसे बाहर निकाल पेड पर चढकर जान बचाई हाथियों ने ग्राम छिन्दौला फरसरा के 05 से 06 मकानों को ढहाते हुए एवं फसलो को रौंदते हुए जमकर उत्पात मचाया है। ग्राम फरसरा के पूर्व पंच रोहित कुमार नायक ने बताया कि सुबह खेत जाने पर पता चला हाथियों ने फसलों को रौंदते हुए किसानों के फसलों को बर्बाद किया है इसके अलावा छिदौला में मकानों को तोड़े जाने की जानकारी मिल रही है। फरसरा के किसान फुलमत बाई, रोहित नायक, रोशन ठाकुर, मुकेश कुमार, कुवर प्रसाद के खेतों में हाथियों ने फसलों को बर्बाद कर दिया गया और छिंदौला के चार मकानों को ढहाने की जानकारी ग्रामीणों द्वारा दिया जा रहा है। ज्ञात हो, कि इसके पूर्व में भी हाथियों के दल ने इन्हीं क्षेत्रों में पहुंचकर दहशत और आतंक फैलाया था दो महीना बाद फिर दहशत का माहौल इलाकों में देखने को मिल रही है। रात्रि में ही 4 हाथियों का दल भीम सेनपार पहाड़ी से होते हुए छिंदौला, डढ़ईपानी, तारझर होते हुए उड़ीसा बॉर्डर पहुंचने की जानकारी मिल रही है। सुबह वन मण्डलाधिकारी मयन्क अग्रवाल के निर्देशन मे मैनपुर व टाइगर रिजर्व के कुल्हाडीघाट रेंज के परीक्षेत्र अधिकारी जी आर ठाकुर, सुदर्शन नेताम दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पिछले कुछ महिनो से ग्रीन कॉरिडोर चेंम्पियन कार्यक्रम के अन्तर्गत वन विभाग, वाइल्डलाइफ ट्रस्ट औफ इंडिया व नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मिल कर गांव गांव मे हाथी मित्र दल का गठन किया जा रहा है जो मानव हाथी द्वंद मे मानव और हाथी के बीच दीवार की तरह काम करेगा। हाथी मित्र दल के सूज बूज से किसी भी प्रकार की जन घायल या हानी नही हुई, साथ ही कुछ घरों का नुक्सान किया जिसका मुआयना कर पीडित व्यक्ति को मुआब्जा की प्रक्रिया की जानकारी वन विभाग द्वारा दिया गया। नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी के नितेश कुमार साहू व ओम प्रकाश विभाग के साथ लगातार हाथियों की निगरानी कर रही है साथ ही आस पास के सभी गांवों मे हाथी मित्र दल को सक्रिय कर दिया गया हैं। हाथी विचरण क्षेत्र के लुठापारा, जरन्डी, बोडापाला, खोलापारा, छिन्दौला के आसपास गांवों मे हाथी मित्र दल वन विभाग के साथ तैयार है और लगातार ग्रामो मे मुनियादी कराकर हाथी विचरण वाले स्थानो से दूर रहने हाथी द्वंद व बचाव की जानकारी ग्रामीणो की बैठक लेकर दे रहे है।

क्या कहते है अधिकारी -

वन परिक्षेत्र अधिकारी कुल्हाड़ीघाट सुदर्शन नेताम ने बताया कि रात्रि लगभग 9 बजे के आसपास 7 से 8 हाथियो का दल अचानक गांव के आसपास विचरण करते हुए कुछ किसानो के मकान बाड़ी फसलो को क्षति पहुंचायी है हाथी मित्र दल द्वारा किसानो को सजग सचेत करते हुए सावधानियां बरतने कहा गया वहीं हाथियों के दल द्वारा जो क्षति पहुंचायी गई है आंकलन किया जा रहा है और प्रभावित किसानो को मुआवजा दिया जायेगा। वहीं हाथियो के दल पर विभाग पूरी नजर बनाए हुए है हाथियों का दल छिन्दौला से खोलानाला होते हुए उड़ीसा सीमा की ओर बढ़ रहे है
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads