देश विदेश
*लेह में गरजे राजनाथ सिंह- भारत की एक इंच जमीन कोई नहीं ले सकता, सेना पर हमे है नाज*
शुक्रवार, 17 जुलाई 2020
Edit
Rajnath Singh In Leh:
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर जारी भारत-चीन गतिरोध का जायजा पहुंचने के लिए आज लेह पहुंचे हैं. राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की एक इंच जमीन कोई नहीं ले सकता है. भारतीय सेना पर हमें नाज है. दुनिया की कोई ताकत हमारी जमीन को नहीं छू सकती है.
हमारे जवानों ने शहादत दी है. इसका दुख देश की 130 करोड़ जनता को है.
लेह में गरजे राजनाथ सिंह- भारत की एक इंच जमीन कोई नहीं ले सकता, सेना पर हमे है नाज
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर जारी भारत-चीन गतिरोध का जायजा पहुंचने के लिए आज लेह पहुंचे हैं. राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की एक इंच जमीन कोई नहीं ले सकता है. भारतीय सेना पर हमें नाज है. दुनिया की कोई ताकत हमारी जमीन को नहीं छू सकती है.
Rajnath Singh In Leh: पूर्वी लद्दाख में लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर लबे समय से भारत और चीन के बीच चल रहे गतिरोध का जायजा लेने के लिए आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लेह पहुंचे हैं. लेह में जवानों को संबोधित करते हुए की भारत की एक इंच जमीन कोई नहीं ले सकता है. भारतीय सेना पर हमें नाज है. मैं जवानों के बीच आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं.
लेह के लुकुंग चौकी पर पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जो कुछ भी अब तक बातचीत की प्रगति हुई है, उससे मामला हल होना चाहिए. कहां तक हल होगा इसकी गारंटी नहीं दे सकता, लेकिन इतना यकीन मैं जरूर दिलाना चाहता हूं कि भारत की एक इंच जमीन भी दुनिया की कोई ताकत छू नहीं सकती, उस पर कोई कब्ज़ा नहीं कर सकता.
जवानों को संबोधित करते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत दुनिया का इकलौता देश है जिसने सारे विश्व को शांति का संदेश दिया है. हमने किसी भी देश पर कभी आक्रमण नहीं किया है और न ही किसी देश की जमीन पर हमने कब्जा किया है. भारत ने वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश दिया है.
बता दें कि लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर अभी कई जगह भारत और चीन के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है. दोनों देशों के बीच हाई लेवल की बातचीत भी हो चुकी है. दोनों देशों ने कुछ मोर्चों पर अपनी सेनाएं पीछे हटाई हैं. हालांकि कुछ मोर्चों पर दोनों सेनाओं एक दूसरे के सामने खड़ी है.
Previous article
Next article
