आंचलिक खबरें
छत्तीसगढ़
शिक्षा
*कूर्मि समाज महत्वपूर्ण विचार*
*कूर्मि समाज महत्वपूर्ण विचार* दिल के विचार*
शुक्रवार, 17 जुलाई 2020
Edit
*कूर्मि समाज महत्वपूर्ण विचार*
*फिजूलखर्ची विवाह पूर्ण रूप से बंद हो:-*
आज हम सब एक विषम परिस्थितियों गुजर रहें है। इस हालात ने हम सब को एक सिख दे दिया कि बिना गाजा बाजा और ढोल व 100-200 बाराती के भीड़ न होने पर भी शांति पूर्ण विवाह संम्पन हो रहे है।।
शासन द्वारा जो प्रतिबंध लगाया गया उनसे आज सभी समाज सन्तुष्ट भी है। वैश्विक महामारी कोरोना वाईरस के चलते लॉक डाउन जहाँ प्रदेश में इस वर्ष हजार शादियां हमारे ही समाज के परिवारों में हुए। जहाँ शादी में सिर्फ 50 लोगो का बारात जाने का नियम रखा गया। और (बिना ढोल, बाजा,गाजा, डी.जे.म्यूजिक) फिजूलखर्चीली विवाह का रोक लगा यह महत्वपूर्ण कार्य हुआ समाज के लोगो का आभार भी करते है जो इस नियम कानून को अच्छे तरह से शांतिपूर्वक निभाएं।
हमे अब लगता है कि समाज को यह नियम प्रतिबंद को पूर्ण जारी रख कर हमेशा के लिए यही नियम व शर्त रखा जायें तो समाज मे विशेष रूप से सुधार आएगा। फिजूलखर्ची विवाह बन्द हो जाएगा।
*मृत्यु भोज एक अभिषाप:-*
जैसे कि हम देख ते आ रहे है , जिस विकट समस्या से गुजर रहे परिवार जिनके पास रहने के लिए एक अच्छा मकान नई और जीने के लिए कोई व्यवसाय व आधार नई वे लोग गरीबी में जीवन यापन कर रहें ऐसे लोगो का यदि सक्षम कूर्मि परिवार यदि सामाजिक सहयोग व सुरक्षा प्रदान करें तो ज्यादा अच्छा है।।
संम्पन कूर्मि सामाजिक परिवार या व्यक्ति यदि मृत्यु भोज के वे लोग मृत व्यक्ति के नाम से व फंड की व्यवस्था समाज को प्रदान करें या सीधा समाज के किसी गरीब परिवार को सहयोग प्रदान कर उसे व्यवसाय करने पर मदद दें, तो यह दान दिए रुपए से समाज गरीबी से जूझ रहे परिवार को समाज द्वारा रोजी रोटी व्यवसाय के लिए सहायता देने पर एक तफर समाज के व्यक्ति मजबूत होगा,और दूसरे तरफ मृत्यु भोज भी पूर्ण रूप से खत्म हो जाएगा।।
*सक्षम परिवार मृत्यु भोज न कराकर अपने शक्ति अनुसार समाज व विषम परिस्थिति में फसे कूर्मि समाज के परिवार का मृत व्यक्ति के नाम से वह दान कर सामाजिक मदद करें।*
शोक संताप संकट में फंसे लोगों का सामाजिक सुधार व सुरक्षा प्रदान करें,मृत्यु भोज की लागत से पूर्णतःछुटकारा दें।
*नोट:-छाया दार वृक्ष व फलदार वृक्षारोपण मृत आदमी के नाम से जहाँ गाँव निवास स्थान होगा वहाँ उनके नाम से एक वृक्षा रोपण अवश्य करे। ताकि पूर्वजो का आने वाले पीढ़ी सैदव उनके अच्छे मार्गोपर चलते रहे।*
*(मैं समाज जो विनम्र अपील करता हूँ,की मृत्यु भोज पूर्ण रूप से खत्म हो।)*
यदि मेरे शब्द या विचार से किसी सामाजिक कार्यकर्ता के हृदय आहत हुआ होगा या कही पर कोई शब्दों में त्रुटि होगा तो *मैं क्षमा प्रार्थी हुँ।*
*यह विचार से आप सभी स्वजातीयबन्धु सहमत हो तो भी नई,होंगे तो भी अपना - अपना राय जरूर दें।*
*धन्यवाद*
*(झंकार कुमार वर्मा)*
*(समाज सेवी)*
ग्राम:-सकलोर,पोस्ट:-हिरमी, थाना:-सुहेला,जिला:-बलौदाबाजार (छःग)
*(मो.न.:-9575932854,7974062275)*
Previous article
Next article
