शिक्षा
*बुद्धेश्वर बघेल के नेतृत्व में 28 अगस्त को संगठन सौंपेगा तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन ---अभनपुर*
मंगलवार, 25 अगस्त 2020
Edit
बुद्धेश्वर बघेल के नेतृत्व में 28 अगस्त को संगठन सौंपेगा तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
अभनपुर
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा चलाये जा रहे अगस्त क्रांति अभियान के अंतर्गत क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति, 01जुलाई 2020 से संविलियन, पुरानी पेंशन,अनुकम्पा नियुक्ति, एरियर्स हेतु आबंटन आदि माँगों को लेकर प्रांताध्यक्ष संजय शर्मा जी के नेतृत्व में 05 अगस्त को माननीय मुख्यमंत्री एवम मुख्य सचिव महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। इसी अनुक्रम में 11 अगस्त दिन मंगलवार को संभाग रायपुर में संभागायुक्त रायपुर को, प्रदेश उपाध्यक्ष एवम संभाग प्रभारी देवनाथ साहू जी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया है। जिला अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सोनकला के नेतृत्व में 18 अगस्त को जिलाधीश को ज्ञापन सौपा गया। इसी अनुक्रम में 28 अगस्त 2020 दिन शुक्रवार को ब्लॉक स्तर पर तहसीलदार महोदय के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री के नाम दोपहर 12 बजे ज्ञापन सौंपा जाना है। जिसमे सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सभी अपनी उपस्थिति तहसील कार्यालय अभनपुर के समक्ष देंगे।
Previous article
Next article
