*आज का सुविचार* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*आज का सुविचार*

🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃
💠 *आज का सुविचार*💠
🎋 *..26-08-2020*..🎋

✍🏻पसंददीदा रिश्तों को हमेशा संभाल कर रखना अगर ये खो गए तो गूगल भी ढूंढ नहीं पाएगा।
💐 *Brahma Kumaris* 💐
🌷 *ओमशान्ति🌷

🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃🏵🍃

♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻
  💥 *विचार परिवर्तन*💥

✍🏻जब भी देखता हूँ किसी  को हँसते हुए तो यकीन आ जाता है की खुशियों का ताल्लुक दौलत से नहीं होता जिसका मन मस्त है उसके पास समस्त है।
🌹 *ओमशान्ति*🌹
♻🍁♻🍁♻🍁♻🍁♻


*📯जैसे अग्नि में कोई भी चीज डालो तो नाम, रूप, गुण सब बदल जाता है, ऐसे जब बाप के याद के लगन की अग्नि में पड़ते हो तो परिवर्तन हो जाते हो। मनुष्य से ब्राह्मण बन जाते, फिर ब्राह्मण से फरिश्ता सो देवता बन जाते। लग्न की अग्नि से ऐसा परिवर्तन होता है जो अपनापन कुछ भी नहीं रहता, इसलिए याद को ही ज्वाला रूप कहा है।📯*
🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈

अनमोल वचनः 

जो व्यक्ति दूसरों को सहारा देता है,उसे अपने लिए सहारा माँगना नहीं पड़ता,परमात्मा खुद ही दे देता है। किसी प्यासे को पानी पिलाने का,किसी गिरे हुए को उठाने का और किसी भूले हुए को राह दिखाने का मौका मिल जाये तो चूकना मत,क्योंकि ऐसा करने से हम बहुत से पापों से मुक्त हो सकते है़..... 

🙏🏻ओम् शान्ति 🙏🏻

☘आपका दिन शुभ हो ☘

🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈🎈

🌻🌸🌻🌸🌻🌸
*कुछ लोग आपके रास्ते में*
*गड्ढे खोदने का काम करें,*
*तो परेशान मत होना*
*क्यूँ कि ये वही लोग हैं*
*जिनकी वजह से आप*                                                                                                                                                                                                      *छलांग लगाना सीख जाएँगे.. !*🙏🏻
🌻🌸🌻🌸🌻🌸


❣️❣️❣️  ❣️❣️❣️
  
     👉  संघर्ष ओर चुनोतियां
     ◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆
👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻👌🏻

एक बार एक किसान 👳 परमात्मा से बड़ा नाराज ☹️ हो गया !

कभी बाढ़ आ जाये, कभी सूखा पड़ जाए,कभी धूप बहुत तेज हो जाए तो कभी ओले पड़ जाये!😩

हर बार कुछ ना कुछ कारण से उसकी फसल 🌿🌱🎋थोड़ी ख़राब हो जाये!

एक दिन बड़ा तंग आ कर उसने परमात्मा से कहा,देखिये प्रभु,आप परमात्मा हैं,लेकिन लगता है आपको खेती-बाड़ी की ज्यादा जानकारी नहीं है,🤷‍♂

एक प्रार्थना है कि एक साल मुझे मौका दीजिये , जैसा मै चाहू वैसा मौसम हो,फिर आप देखना मै कैसे अन्न के भण्डार भर दूंगा! 

परमात्मा मुस्कुराये 😊 और कहा ठीक है,जैसा तुम कहोगे वैसा ही मौसम दूंगा, मै दखल नहीं करूँगा!✅


किसान ने गेहूं की फ़सल बोई,जब धूप चाही,तब धूप  मिली,जब पानी तब पानी !तेज धूप, ओले,बाढ़,आंधी तो उसने आने ही नहीं दी,समय के साथ फसल बढ़ी और किसान की ख़ुशी  😃भी,क्योंकि ऐसी फसल तो आज तक नहीं हुई थी !


  किसान ने मन ही मन सोचा अब पता चलेगा परमात्मा को, की फ़सल कैसे करते हैं,बेकार ही इतने बरस हम किसानो को परेशान करते रहे.😏


फ़सल काटने का समय भी आया,किसान बड़े गर्व से फ़सल काटने गया,लेकिन जैसे ही फसल काटने लगा,एकदम से छाती पर हाथ रख कर बैठ गया!😱😱😱

गेहूं की एक भी बाली के अन्दर गेहूं नहीं था,सारी बालियाँ अन्दर से खाली थी,बड़ा दुखी होकर उसने परमात्मा से कहा,प्रभु ये क्या हुआ ?🥺😱😰
तब परमात्मा बोले

    "ये तो होना ही था,तुमने पौधों को संघर्ष का ज़रा सा भी मौका नहीं दिया,ना तेज धूप में उनको तपने दिया,ना आंधी ओलों से जूझने दिया,उनको किसी प्रकार की चुनौती का अहसास जरा भी नहीं होने दिया"

इसीलिए सब पौधे खोखले रह गए,जब आंधी आती है,तेज बारिश होती है ओले गिरते हैं तब पोधा अपने बल से ही खड़ा रहता है, वो अपना अस्तित्व बचाने का संघर्ष करता है और


 इस संघर्ष से जो बल पैदा होता है वोही उसे शक्ति देता है,उर्जा देता है,उसकी जीवटता को उभारता है.सोने को भी कुंदन बनने के लिए आग में तपने , हथौड़ी से पिटने,गलने जैसी चुनोतियो से गुजरना पड़ता है तभी उसकी स्वर्णिम आभा उभरती है,उसे अनमोल बनाती है !


उसी तरह जिंदगी में भी अगर संघर्ष ना हो,चुनौती  ना हो तो आदमी खोखला  ही रह जाता है,उसके अन्दर कोई गुण नहीं आ पाता !

ये चुनोतियाँ ही हैं जो आदमी रूपी तलवार को धार देती हैं,उसे सशक्त और प्रखर बनाती हैं,


अगर प्रतिभाशाली बनना है तो चुनौतियो  स्वीकार करनी ही पड़ेंगी, अन्यथा हम खोखले ही रह जायेंगे.
 अगर जिंदगी में प्रखर बनना है,प्रतिभाशाली बनना है ,तो संघर्ष और चुनोतियाँ का सामना तो करना ही पड़ेगा 

बिना संघर्ष और चुनौतियों के हम कभी अपनी मंजिल को नही पा सकते यह भी एक परीक्षा है जीवन की जिसके बिना हमें उसी तरह ज्ञान नही होता 

जिस तरह एक बच्चा परीक्षा दिए बिना अगली कक्षा में नही जा पाते,संघर्ष और जीवन की चुनौतियों का सामना तो इस धरा पर आकर श्री राम और श्री कृष्ण जी ने भी किया ।

    🙏🙏🏽🙏🏼🙏🏻🙏🏿🙏🏾
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads