*सिलतरा में फिर निकले 3 कोरोना पॉजिटिव---धरसीवां* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सिलतरा में फिर निकले 3 कोरोना पॉजिटिव---धरसीवां*

दो दिन के भीतर सांकरा में मिले आधा दर्जन से अधिक कोरोना पॉजिटिव

   सुरेन्द्र जैन सांकरा निको धरसीवां
कोरोना का कहर अब ओधोगिक क्षेत्र से लगे गांवो में फैलने लगा है प्रथम लॉक डाउन के बाद से कोरोना मुक्त रहे गांव भी अब इसकी चपेट में आने लगे हैं बीते दो दिनों में ही सांकरा व सिलतरा में दस कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद ग्रामीण सकते में हैं।
   धरसीवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार सोमबार ओर मंगलवार को ओधोगिक क्षेत्र सिलतरा गांव में एवं सांकरा में दस पोजिटिव मरीज मिले है जिन्हें उपचारार्थ रायपुर के अलग अलग अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है।
     हालांकि सांकरा बस्ती की बात करें तो यहां वार्ड 15 में एक ही कोरोना पॉजिटिव  मिला है जबकि  सांकरा पंचायत के अंतर्गत आने वाला जेके वीडियो हॉल जो बस्ती से दूर है जहां अधिकांश उद्योगों में काम करने वाले लोग रहते हैं वहां दो दिन में 6 पॉजिटिव पाए गए है इसके पहले भी जेके वीडियो हॉल में कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।
   वही सिलतरा में भी दो दिन के भीतर 3 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है  खास बात यह है कि इस क्षेत्र में जो भी कोरोना पॉजिटिव अब तक पाए गए हैं उनमें अधिकांश  फेक्ट्रियो में काम करने वाले ही पाए गए हैं और इस क्षेत्र में जबसे पड़ोसी राज्यो के  श्रमिको का आना शुरू हुआ तभी से धीरे धीरे यहां के गांवो में कोरोना ने दस्तक दी है।
   धरसीवां में अब तक मिले 206
    धरसीवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आसपास के गांवो में मिलाकर अब तक कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 206 पहुच गया है हालांकि इन 206 मे अब तक कितने स्वस्थ्य होकर घर वापस पहुचे इसकी जानकारी नही मिल सकी है।
    दारुभट्टी ओर उधोग बन रहे कारण
   कोरोना फैलने में अब तक जो कारण सामने आ रहा है वह है फेक्ट्रियो में पड़ोसी राज्यो के श्रमिकों का आगमन ओर उन्ही फेक्ट्रियो में स्थानियो का जाना साथ ही दारुभट्टी पर नियमो को तोड़कर बिना सावधानी के भीड़ बढाना यह सत्य इससे भी स्पष्ट होता है कि अब तक मिले कोरोना पॉजिटिव में सर्वाधिक कहीं न कहीं उधोगो से जुड़े लोग हैं ।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads