कोरोना
*गाँव-गाँव मे कोरोना का प्रकोप,सरकार ढोल बजाने में व्यस्त : चंद्रशेखर साहू गरियाबंद*
मंगलवार, 25 अगस्त 2020
Edit
गाँव-गाँव मे कोरोना का प्रकोप,सरकार ढोल बजाने में व्यस्त : चंद्रशेखर साहू
राजिम
भाजपा नेता एवं क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने आज राजिम क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर चिंता जाहिर करते हुए प्रदेश सरकार को घेरा और कहा कि जब प्रदेश में सिर्फ गिने चुने मरीजों की संख्या थी तब प्रदेश सरकार और उनके मंत्री स्वयं को कोरोना योद्धा के रूप में पेश कर रहे थे कि इन तेरह प्लेयर्स ने कोरोना की रफ्तार छत्तीसगढ़ में रोक दी है लेकिन आज जब गांव-गांव में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं और कोविड सेंटरों में मरीजों के रखने के लिए भी जगह नहीं बची तब ये तेरह प्लेयर कहाँ गुम हो गए। सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन के कारण प्रदेश में कोरोना के संकट के साथ-साथ अब आर्थिक संकट का दौर भी प्रारंभ हो गई है प्रदेश सरकार ने 1300 करोड़ का कर्ज फिर लिया है जिस पर 700 करोड़ रुपए तो राज्य को सिर्फ ब्याज के रूप में चुकाने हैं जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति और भी बिगड़ने वाली है।इन सब आर्थिक संकटों के बावजूद भी सरकार विधायकों के भत्ते बढ़ाने में मशगूल है जो फिजूलखर्ची को बढ़ावा देना प्रतीत होता है। इस सब संकटों से दूर प्रदेश के मुखिया ढोल-नगाड़ें बजाने में व्यस्त है। इन सबके बावजूद राजिम क्षेत्र की जनता ने जिस विधायक महोदय को 58000 के बड़े अंतर से जीताकर हवा में उछाला था वे भी इस संक्रमण काल में क्षेत्र की जनता को अनाथ छोड़कर राजधानी में हैं और वे सोशल डिस्टेंसी की जगह पर टोटल डिस्टेंसी अपना लिए हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता से आग्रह करते हुए कहा कि वे अति आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें एवं सफर के दौरान सेनेटाइजर व मास्क का प्रयोग करें तथा कोई भी लक्षण दिखाई देने पर तत्काल अपनी जांच कराकर प्रशासन का सहयोग करें साथ ही दूसरों को भी प्रोत्साहित करें।
Previous article
Next article
