शिक्षा
*एक नेशन – एक पेंशन,* *हमारा मिशन – पुरानी पेंशन,----आरंग*
मंगलवार, 25 अगस्त 2020
Edit
छत्तीसगढ़ के ब्लॉक संयोजक हरीश दीवान ने कहा पुरानी पेंशन चाहते है तो एक कॉल कीजिए टोल फ्री न. 1800117800 पर बीप के बाद बाद रिकार्ड करे
आरंग
-राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत जी व छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे, संभाग संयोजक देवनाथ साहू जिला संयोजक ओमप्रकाश सोनकला भानुप्रताप डहरिया ब्लॉक संयोजक हरीश दीवान सयोंजक-इंद्रजीत वर्मा,श्रीमती मौसमी शर्मा जिला उपाध्यक्ष बृजलाल वर्मा श्रीमती सविता रात्रे महासचिव सुनील चंद्राकर,जीतेन्द्र मिश्रा श्रीमती कनकलता गहलोत महामंत्री कमल किशोर ठाकुर, मनोज मुछावड श्रीमती तृप्ति शर्मा सह सचिव रामजी वर्मा श्रीमती सुधा अवस्थी श्रीमतीं इंदु सिंह संगठन मंत्री-अलंकार सिंह परिहार श्रीमतीं सुनीता पांडेय संगठन सचिव कोमल वर्मा,श्रीमतीं सुमन मंधान प्रचार सचिव सुनील भारती श्रीमति नीता साहू संयुक्त सचिव गिरवर सोनवानी श्रीमतीं भगवती ठाकुर प्रचार मंत्री रूद्र नारायण तिवारी,श्रीमतीं अनीता सिंह प्रफुल्ल मांझी,अरविंद वैष्णव नितिन मिश्र, भरत चंद्राकर, भास्कर यादव, राजेश बंजारे, विजय देवांगन जितेंद्र शुक्ला, रवि शर्मा, राहुल जोशी शंकर साहू, लोचन साहू, आकाश शर्मा, प्रह्लाद शर्मा, शेख मोहम्मद ,रोशन चंद्राकर छत्रधर दीवान युवराम साहू प्रदीप जांगड़े, इंद्रकुमार वर्मा रविन्द्र भार्गव नागेश्वर प्रजापति,नेमेश्वर साहू,आशीष बघेल ने कहा है कि बाजार आधारित NPS योजना के जगह पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री जी की मन की बात का प्रसारण 30 अगस्त को होना है, जिसके मुद्दे का पंजीयन 26 अगस्त तक किया जाना है, अतः पुरानी पेंशन बहाली के लिए एनपीएस कर्मचारी 26 अगस्त तक टोल फ्री न. 1800117800 पर अपनी बात रिकार्ड कर प्रधानमंत्री के लिए आग्रह पहुंचा सकते है।
देश के 60 लाख व छत्तीसगढ़ के 3.50 लाख एनपीएस कर्मचारियो का रुझान राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत के लगातार अच्छी व सशक्त रणनीति के कारण NOPRUF से जुड़ा है, कम समय मे पोस्टर अभियान, पेड़ लगाओ – पर्यावरण बचाओ, PM/CM टैग व एनपीएस से आजादी के कार्यक्रम ने देश मे NIPRUF को शीर्ष पर पहुंचा दिया है।
प्रधान मंत्री तक आग्रह पहुंचाने के लिए *एक नेशन – एक पेंशन,,हमारा मिशन – पुरानी पेंशन* का टैग लाइन बोलकर आग्रह किया जा रहा है, देश व छत्तीसगढ़ में समस्त विभाग के कर्मचारी, शिक्षक, लिपिक, स्वास्थ्य कर्मचारी, अधिकारी, रेलवे कर्मी, पुलिस कर्मी, बैंक कर्मी, पैरा मिलिट्री के जवानों के बुढ़ापे का सहारा *पुरानी पेंशन बहाल करने टोल फ्री न. पर आग्रह किया जा रहा है*
छत्तीसगढ़ में 3.50 लाख कर्मचारियो के लिए पुरानी पेंशन बहाली हेतु प्रदेश संयोजक संजय शर्मा व वीरेंद्र दुबे जिला संयोजक ओमप्रकाश सोनकला ,भानुप्रताप डहरिया ,ब्लॉक संयोजक हरीश दीवान की संयुक्त भूमिका में संघर्ष जारी है, प्रदेश के कर्मचारी व शिक्षक एनपीएस के जगह पुरानी पेंशन बहाली के लिए एकजुट होकर लगातार NOPRUF से जुड़ रहे है।
*पुरानी और नई पेंशन स्कीम में अन्तर इस तरह स्पष्ट किया गया है कि*
पुरानी पेंशन व्यवस्था का शेयर मार्केट से कोई संबंध नहीं था।इसके अन्तर्गत सेवानिवृत्त कर्मचारी को पेंशन देना सरकार का दायित्व होता था, पुरानी पेंशन में हर छः माह पर डीए जोड़ा जाता था, जबकि न्यू पेंशन स्कीम एक म्यूचुअल फंड की तरह है. ये शेयर मार्केट पर आधारित व्यवस्था है।
एनपीएस कर्मचारी या अधिकारी जिस दिन वह रिटायर होता है, उस दिन जैसा शेयर मार्केट होगा, उस हिसाब से उसे 60 प्रतिशत राशि मिलेगी. बाकी के 40 प्रतिशत के लिए उसे पेंशन प्लान लेना होगा, पेंशन प्लान के आधार पर उसकी पेंशन निर्धारित होगी।
Previous article
Next article
