*दिल्ली से लंदन 70 दिनों की बस यात्रा, 18 देशों की सैर के लिए चुकाने होंगे इतने रुपए* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*दिल्ली से लंदन 70 दिनों की बस यात्रा, 18 देशों की सैर के लिए चुकाने होंगे इतने रुपए*

दिल्ली से लंदन 70 दिनों की बस यात्रा, 18 देशों की सैर के लिए चुकाने होंगे इतने रुपए


एक ट्रैवल एजेंसी ने दिल्ली से लंदन के बीच एक अनोखे सफर की पेशकश की है. अनोखा इसलिए क्योंकि, यह सफर टूरिस्ट हवाई जहाज की बजाय बस से तय करेंगे.

  • 20,000 किलोमीटर की दूरी 'बाय रोड़' तय करेंगे यात्री
  • दिल्ली से लंदन के बीच 18 देशों की सैर
कोरोना वायरस के डर से दुनियाभर के देशों में लॉकडाउन जारी है. कई देशों ने तो अपने यहां विदेशी यात्रियों को नियंत्रित करने के लिए हवाई यात्रा को भी सीमित किया हुआ है. इसी बीच एक ट्रैवल एजेंसी ने दिल्ली से लंदन के बीच एक अनोखे सफर की पेशकश की है. अनोखा इसलिए क्योंकि, यह सफर टूरिस्ट हवाई जहाज की बजाय बस से तय करेंगे.
गुड़गांव की एक कंपनी ने 15 अगस्त को 'बस टू लंदन' नाम का एक ट्रिप ऑर्गेनाइज किया है. यह ट्रिप 70 दिनों का है, जिसमें यात्रियों सड़क के रास्ते दिल्ली से लंदन तक पहुंचाया जाएगा. ट्रैवल कंपनी ने 15 अगस्त यानी भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोशल मीडिया के माध्यम से ये जानकारी दी थी.
दिल्ली से लंदन के बीच 18 देशों की सैर इंस्टाग्राम पर डाले गए एक पोस्ट के मुताबिक, दिल्ली से लंदन के बीच 70 दिनों का ये खास ट्रिप काफी दिलचस्प रहने वाला है. इन 70 दिनों के भीतर लोग 20,000 किलोमीटर की दूरी 'बाय रोड़' तय करेंगे. इतना ही नहीं, ब्रिटेन पहुंचने से पहले यह बस म्यांमार, थाईलैंड, लाओस, चीन, किर्गिजस्तान ,उज्बेकिस्तान, कजाखस्तान, रूस, लातविया, लिथुआनिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, जर्मनी, नीदरलैंड, बेल्जियम और फ्रांस जैसे 18 देशों में भी सैर कराएगी.
सफर पर निकलेंगे 20 यात्री साल 2021 में दिल्ली से लंदन जाने वाले इस ट्रिप में केवल 20 यात्री ही हिस्सा ले सकें. इस बस की सभी सीटें बिजनेस क्लास की होंगी. बस में 20 यात्रियों के अलावा एक चालक, सहायक चालक, ऑर्गेनाइजर कंपनी का एजेंट और एक गाइड होगा. 18 अलग-अलग देशों की यात्रा में गाइड भी बदलते रहेंगे, ताकि यात्रियों को असुविधा ना हो.
कैसी होंगी सुविधाएं? इस ट्रिप पर जाने के लिए संबंधित यात्री को 10 देशों के वीजा की जरूरत होगी. इसका इंतजाम भी कंपनी द्वारा ही किया जाएगा. अलग-अलग देशों की यात्रा करने का सपना देखने वालों के लिए यह काफी अच्छा मौक हो सकता है. ट्रिप पर लोगों के ठहरने का इंतजाम 4 स्टार और 5 स्टार होटेल में किया जाएगा. हालांकि इसके लिए लोगों को काफी भारी रकम भी खर्च करनी पड़ेगी.
कितना होगा किराया? रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली से लंदन जाने वाली इस बस के टिकट के लिए आपको 15 लाख रुपये चुकाने होंगे. जो लोग 15 लाख रुपये इकट्ठे देने में असर्थ हैं, वे किस्त के रूप में भी किराया चुका सकते हैं. ट्रैवल कंपनी का फाउंडर का कहना है कि वे और उनके साथी साल 2017, 2018 और 2019 में भी कार से दिल्ली से लंदन का सफर कर चुके हैं.

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads