*सीएम भूपेश बघेल के जन्म दिवस पर होगी हनुमान चालीसा---विधायक धरसींवा* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*सीएम भूपेश बघेल के जन्म दिवस पर होगी हनुमान चालीसा---विधायक धरसींवा*

सीएम भूपेश बघेल के जन्म दिवस पर होगी हनुमान चालीसा

सांकरा के महामाया मन्दिर में  विधायक के सौजन्य से आयोजन
  सुरेन्द्र जैन धरसीवां
जन कल्याणकारी योजनाएं ही नही अपितु पशुधन गौधन कल्याणकारी योजनाओं से देश दुनिया मे छत्तीसगढ़ का नाम गौरान्वित करने वाले लोकप्रिय छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्म दिवस पर उनके शुभचिंतक उनकी दीर्घायु की कामना के लिए धार्मिक आयोजन कर रहे हैं धरसीवां विधायक श्रीमती अनीता योगेंद्र शर्मा के सौजन्य से सांकरा स्थित महामाया मन्दिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।
    विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़िया संस्कृति को पुनर्जीवित करने और गरीबो किसानों मजदूरो के हित में जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने पशुधन की रक्षार्थ गौधन न्याय योजना लागू की है छत्तीसगढ़िया तीज त्योहारो को भी उन्होंने भरपूर संरक्षण दिया है ऐंसे मुख्यमंत्री दीर्घायु हों सदा स्वस्थ्य रहें और हमारा छत्तीसगढ़ तरक्की की तरफ सदा इसी तरह बढ़ता रहे इसी कामना के साथ 23 अगस्त  को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर सुबह साढ़े दस बजे से हनुमान चालीसा का पाठ शुरू होगा जो सांकरा के महामाया मन्दिर में आयोजित किया गया है।
     कोरोना को देखते हुए विधायक श्रीमती शर्मा ने कहा कि जो भी शुभचिंतक महामाया मन्दिर में सीएम  भुपेश बघेल के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित हनुमान चालीसा पाठ में शामिल होकर कामना करने आऐं वह सावधानियों का ध्यान जरूर रखें ओर कामना करें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री दीर्धायु हों और हमारा छत्तीसगढ़ राज्य सहित भारतवर्ष जल्द से जल्द कोरोना मुक्त हो।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads