क्षेत्रीय खबरें
कोरोना महामारी के चलते रेडियो श्रोता दिवस के अवसर पर वर्चुअल श्रोता सम्मेलन का आयोजन किया गया । रेडियो श्रोता कल्याण समिति भोपाल के तत्वावधान में आयोजित इस वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ के सरंक्षक अशोक बजाज ने कहा कि रेडियो श्रोता दिवस के अवसर पर हम संकल्प लें कि भविष्य में हम भारत में ही निर्मित रेडियो एवं अन्य संचार उपकरणों का इस्तेमाल करेंगें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से कोरोना महामारी से बचने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संदेश दिया यह रेडियो श्रोताओं के लिए गर्व की बात है कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण संदेश के लिए रेडियो को माध्यम बनाया । सम्मेलन का संचालन श्रवण सिंह गिनारे, राम गोपाल विश्वकर्मा एवं राजेंद्र मालवीय ने किया । इस वर्चुअल सम्मेलन को वरिष्ठ उदघोषक मनोहर महाजन, नलिनी परेरा एवं इलाबादी के अलावा मुंबई ,भोपाल, खंडवा एवं रायपुर के वरिष्ठ उदघोषकों ने संबोधित किया । छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ के पदाधिकारियों ने अशोक बजाज के नेतृत्व में सम्मेलन में भाग लिया जिसमें प्रमुख रूप से श्रोता संघ के अध्यक्ष परसराम साहू, सुरेश सरवैय्या, विनोद वंदलकर, मनोहर डेंगवानी, श्रीमती लक्ष्मी यादव, कमल लखानी आदि शामिल थे। इसके अलावा कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सैकड़ों श्रोताओं ने भाग लिया।
*भारत में निर्मित रेडियो व संचार के अन्य उपकरणों के इस्तेमाल का लें संकल्प - अशोक बजाज*
गुरुवार, 20 अगस्त 2020
Edit
कोरोना के चलते रेडियो श्रोता दिवस पर हुआ वर्चुवल सम्मेलन
भारत में निर्मित रेडियो व संचार के अन्य उपकरणों के इस्तेमाल का लें संकल्प - अशोक बजाज
रायपुरकोरोना महामारी के चलते रेडियो श्रोता दिवस के अवसर पर वर्चुअल श्रोता सम्मेलन का आयोजन किया गया । रेडियो श्रोता कल्याण समिति भोपाल के तत्वावधान में आयोजित इस वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ के सरंक्षक अशोक बजाज ने कहा कि रेडियो श्रोता दिवस के अवसर पर हम संकल्प लें कि भविष्य में हम भारत में ही निर्मित रेडियो एवं अन्य संचार उपकरणों का इस्तेमाल करेंगें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से कोरोना महामारी से बचने तथा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संदेश दिया यह रेडियो श्रोताओं के लिए गर्व की बात है कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण संदेश के लिए रेडियो को माध्यम बनाया । सम्मेलन का संचालन श्रवण सिंह गिनारे, राम गोपाल विश्वकर्मा एवं राजेंद्र मालवीय ने किया । इस वर्चुअल सम्मेलन को वरिष्ठ उदघोषक मनोहर महाजन, नलिनी परेरा एवं इलाबादी के अलावा मुंबई ,भोपाल, खंडवा एवं रायपुर के वरिष्ठ उदघोषकों ने संबोधित किया । छत्तीसगढ़ रेडियो श्रोता संघ के पदाधिकारियों ने अशोक बजाज के नेतृत्व में सम्मेलन में भाग लिया जिसमें प्रमुख रूप से श्रोता संघ के अध्यक्ष परसराम साहू, सुरेश सरवैय्या, विनोद वंदलकर, मनोहर डेंगवानी, श्रीमती लक्ष्मी यादव, कमल लखानी आदि शामिल थे। इसके अलावा कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सैकड़ों श्रोताओं ने भाग लिया।
Previous article
Next article
