*65 बटालियन , केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने मनाया सद्भावना दिवस---बाराडेरा-तुलसी* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*65 बटालियन , केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने मनाया सद्भावना दिवस---बाराडेरा-तुलसी*

65 बटालियन , केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रांगण में सद्भावना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन

रायपुर
तुलसी बाराडेरा --रायपुर स्थित 65 बटालियन , केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के प्रांगण में सद्भावना दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । प्रत्येक वर्ष , देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी के जन्म दिवस 20 अगस्त को ' सद्भावना दिवस ' के रूप में मनाया जाता है । 65 बटालियन , केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में भी हर वर्ष की तरह इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

 कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं वाहिनी के कमाण्डेंट श्री विजय कुमार सिंह द्वारा बटालियन मुख्यालय में उपस्थित कार्मिकों को आज के दिन के महत्व और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी द्वारा भारत वर्ष को विश्व के अग्रिम राष्ट्रों की श्रेणी में लाने हेतु किए गए प्रयासों एवं महत्वाकांक्षी योजनाओं के विषय में विस्तार से अवगत कराया गया । सद्भावना दिवस मनाए जाने का उद्देश्य सभी धर्मों , भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकीकरण की भावना जागृत करना और हिंसा के विचार को छोड़ते हुए लोगों के बीच सद्भावना को बढ़ावा देना है एवं स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी के उच्च विचारों को अपने जीवन में अमल में लाना है । इसके उपरांत कमाण्डेंट महोदय द्वारा सभी जवानों को सद्भावना की प्रतिज्ञा दिलाई गई ।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads