आंचलिक खबरें
*यूथ कांग्रेस मगरलोड ने राजीव गांधी के जयंती पर लगाए पौधे---मगरलोड*
गुरुवार, 20 अगस्त 2020
Edit
यूथ कांग्रेस मगरलोड ने राजीव गांधी के जयंती पर लगाए पौधे
राजेंद्र साहू मगरलोड
नगर पंचायत मगरलोड में युवाओं के दिलो में राज करने वाले देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 76वर्षगांठ पर यूथ कांग्रेस मगरलोड ने देश के प्रति उनकी योगदान को लेकर पशु चिकित्सालय मगरलोड और सोसायटी नगरपंचायत मगरलोड के परिसर पर पौधारोपण किया एवं लगभग 100नग पौधा नगर में वितरण कर स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती को सदभावना दिवस और अक्षय दिवस के रूप धूमधाम के साथ मनाया गया।यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप सोनी ने कहा की,हम सिहावा विधानसभा के धरती पर निवास करने वाले जनता के लिए गौरव की बात है,की देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी 14जुलाई1985 को अपनी धर्मपत्नी सोनिया गांधी के साथ अपने पुत्र राहुल गांधी को लेकर अविभाजित रायपुर जिले के एवं वर्तमान के धमतरी जिला के ग्राम दुगली क्षेत्र की आदिवासी जीवन शैली को लेकर करीब से देखने के लिए पहुँचे थे।उसी दरम्यान दुगली गाँव को गाँधी परिवार ने गोद लिया और ग्राम दुगली को छत्तीसगढ़ के इतिहास के पन्नों पर एक नई पहचान मिली।आगे सोनी ने कहा की राजीव गांधी की जीवनशैली हम युवाओं के लिए एक मिशाल है।
जयंती पर पौधारोपण के दौरान यूथ कांग्रेस परिवार मगरलोड,भैसमुंडी के अध्यक्ष दिलीप सोनी,नगरपंचायत मगरलोड के उपाध्यक्ष भुपेश सिन्हा, यूथ कांग्रेस के संयोजक हरीश साहू,राजा गंजिर सचिव, हिरवानी ठाकुर,पप्पू सोनी,सोम सिन्हा,गणेश्वर साहू,दीपक ,मनोज यादव,नाथूराम सहित बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित रह
Previous article
Next article
