*पेट की समस्याओं से राहत पाने के लिए ठंडा दूध है कमाल* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*पेट की समस्याओं से राहत पाने के लिए ठंडा दूध है कमाल*

बदहजमी से पेट और सीने में हो रही है जलन, तो ठंडे दूध के साथ लें ये 2 चीजें!



खान-पान में गड़बड़ी से पेट की कई समस्याएं हो सकती हैं. बदहजमी होने से सीने और पेट में जलन की शिकायत भी हो जाती है. ऐसे में पेट की जलन के लिए घरेलू उपाय  करना जरूरी है. अगर आप भी पेट की गैस या जलन  से परेशान हैं तो आपको भी कुछ घरेलू उपाय से फायदा मिल सकता है.

खास बातें

  • पेट की समस्याओं से राहत पाने के लिए ठंडा दूध है कमाल!
  • पेट में जलन होने पर ठंडे दूध के साथ करें इन 2 चीजों का सेवन.
  • अपच की समस्या से एसिडिटी और पेट में एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो जाती है
  • खान-पान में गड़बड़ी से पेट की कई समस्याएं हो सकती हैं. बदहजमी  होने से सीने और पेट में जलन की शिकायत भी हो जाती है. ऐसे में पेट की जलन के लिए घरेलू उपाय  करना जरूरी है. अगर आप भी पेट की गैस या जलन  से परेशान हैं तो आपको भी कुछ घरेलू उपाय से फायदा मिल सकता है. पेट में जलन के कारण  कई हो सकते है. जैसे ज्यादा खट्टा खाने, तला-भुना खाने, कैफीन का ज्यादा सेवन, ज्याद गर्म चीजों का सेवन करना आदि. पेट की समस्याओं के लिए घरेलू उपाय  काफी कारगर हो सकते हैं. पेट में कब्ज, एसिडिटी, ब्लोटिंग से राहत पाने के लिए आप कई तरह के उपाय कर सकते हैं. घर पर ही आसानी से पेट की समस्याओं को निदान किया जा सकता है. पेट में अचानक एसिडिटी (Acidity) होने पर सीने और पेट में जलन की समस्या हो जाती है.
    इससे लगातार खट्टी डकारे और मतली की समस्या हो जाती है. एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स (Acid Reflux) की समस्या कभी भी किसी भी व्यक्ति को हो सकती है. पेट की जलन का इलाज (Treatment Of Stomach Irritation) करने के लिए लोग कई दवाओं का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हम यहां आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में बता रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप पेट की कई समस्या से निजात पा सकता है.
  • पेट की जलन को दूर करने के लिए कारगर हैं ये 3 चीजें


  • 1. ठंडा दूध (Cold Milk)

    पेट और सीने की जलन से राहत पाने के लिए ठंडा दूध काफी असरदार हो सकता है. ठंडा दूध एसिड रिफ्लक्स को रोकने में आपकी मदद कर सकता है. दूध में कैल्शियम की उच्च मात्रा होती है, एसिड को अवशोषित करके एसिड पेट में एसिड बनने से रोकता है. कई लोगों का मानना है कि ठंडा दूध पेट की कई समस्याओं से राहत दिलाने में कारगर होता है. एसिडिटी, कब्ज, ब्लोटिंग और पेट में जलन की समस्या के लिए ठंडा दूध काफी लाभदायको हो सकता है. अगर आपको सीने या पेट में जलन महसूस होती है तो आप तुरंत राहत के लिए आप एक गिलास ठंडे दूध का सेवन कर सकते हैं.

    2. सौंफ के बीज (Fennel Seeds)

  • सौंफ को खाना खाने के बाद चबाने की सलाह दी जाती है. क्योंकि खाने के पचाने में काफी फायदेमंद मानी जाती है. अपच की समस्या होने पर भी आपको पेट में और सीने में जलन की शिकायत हो सकती है. इसके साथ ही एसिड रिफ्लक्स को रोकने में भा सौंफ का सेवन किया जा सकता है. अगर आप चाहें तो सौंफ का सेवन दूध में मिलाकर भी कर सकते हैं. ठंडे दूध में सौंफ के कुछ बीजों को मिलाकर इसका सेवन करने से भी आपको पेट की जलन और अपच की समस्या से राहत मिल सकती है. इसके साथ ही इस ड्रिंक का सेवन करने से कब्ज की समस्या दूध हो सकती है.
  • 3. तुलसी (Basil)


    • तुलसी ज्यादा घरों में पाई जाती है. तुलसी के बीज स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेनमंद माने जाते हैं. खासकर इनमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होते हैं. तुलसी के पत्तों का सेवन कर न सिर्फ इम्यूनिटी को स्ट्रॉन्ग किया जा सकता है बल्कि पेट की कई समस्या से भी राहत मिल सकती है. पेट की जलन से राहत पाना का तुलसी आयुर्वेदिक उपाय भी हो सकता है. तुलसी में एन्टीसुलर गुण होते हैं और गैस्ट्रिक एसिड के प्रभाव को कम करते हैं. इसके लिए आप तुलसी के कुछ पत्तों को चबा सकते हैं.
      अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.  इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads