*माताएं- बहनें निडर होकर जाएं तीजा ,नियम सिर्फ तिजहारिनो के लिए ही क्यों ? --योगेश साहू कुरूद* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*माताएं- बहनें निडर होकर जाएं तीजा ,नियम सिर्फ तिजहारिनो के लिए ही क्यों ? --योगेश साहू कुरूद*

माताएं- बहनें निडर होकर जाएं तीजा ,नियम सिर्फ तिजहारिनो के लिए ही क्यों   ?  --योगेश साहू


कुरुद
 छ.ग. प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष क्षेत्र के युवा नेता योगेश साहू ने प्रदेश के सभी माताओं एवं बहनों को निडर होकर तीजा आने जाने के लिए अपील किया साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ नियम तिजहारिनो के लिए ही क्यों. ? शराब दुकान खुलने की वजह से गांव के 80% लोग दिनभर एक जगह से दूसरी जगह शराब पीने वा लेने के लिए जा रहे हैं  । दिन भर लोग रोजी मजदूरी करने के लिए अपने घर से बाहर बिना कोई सोशल डिस्टेंस का पालन किए दूरदराज से घर वापस आ रहे हैं. चौक चौराहो में भीड़ का मजमा लगा हुआ है ।ना जाने लोग कहां कहां से घूम कर आ रहे हैं.. ! इसमें कोरोना नहीं होगा लेकिन हमारी माताएं बहने 2 दिन के लिए तीजा आ जाएगी तो उसमें कोरोना हो जाएगा। कोरोना सिर्फ महिलाओं को होगा क्या? पुरुषों को नहीं हो सकता! एक गांव के सरपंच को देखकर हर गांव के सरपंच. बिना कुछ सोचे समझे मुनादी करवा रहे हैं कि तीजा ना आएं, न जाने दे कर के. यह सरासर गलत है जो  लोग हर दिन शराब के नशे में डूबे हुए हैं,जोआदतन शराबी हैं, उनको सरपंच पहले  गांव में बंद करवाएं ठीक करे ना कि हमारी छत्तीसगढ़ की परम्परा संस्कृति ,सभ्यता को खत्म करने का कुत्सित प्रयास करें। साल में एक बार हमारी माताएं बहने तीजा आती है ताकि इसी बहाने पूरे घर परिवार के लोगों के साथ* *उनकी मेल मुलाकात हो सके ।इस पर भी रोक लगाना यह सरपंच के अधिकार में नहीं है। सरपंच सिर्फ एक ही पहलू को ना देखें ।हर पहलू को देखकर संस्कृति को बचाने का प्रयास करें  साहू ने यह भी कहा कि तीजा आने जाने में रोक टोक करने पर सरपंच से यह सवाल जवाब जरूर करें।*
 *यह कोई सरकार का आदेश नहीं है सरपंच एक दूसरे को देख कर यह सब कुछ कर रहे है.. सरपंच गांव के विकास के बारे में सोचें ना कि हमारी संस्कृति और सभ्यता को विनाश करने के बारे में सोचे*
 *उन्होंने आगे यह भी कहा  की अफवाहों पर ध्यान ना दें। शासन द्वारा निर्धारित कोरोना के नियम का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर माताएं बहने तीजा आ सकती है और तीजा जा भी सकती है*। *किसी के कहने पर न जाए।*
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads