*तुलसी-कुसमुंद पातालु नाला का,बहाव तेज राहगीर परेशान--आरंग* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*तुलसी-कुसमुंद पातालु नाला का,बहाव तेज राहगीर परेशान--आरंग*

तुलसी-कुसमुंद पातालु नाला  का,बहाव तेज राहगीर परेशान

■ बहाव तेज होने के कारण सड़क से आधा किमी दूर बहा भारी भरकम ट्रक,
■ जनता सरकार से लगा  रही निर्माण के लिए गुहार

 आरंग
 प्रदेश कितना भी विकसित कर लिया जाय लेकिन ग्रामीण अंचलों के समस्याओं को जब तक नजरअंदाज करेंगें तब तक प्रदेश का पूर्ण विकसित होने की कल्पना नही की जा सकती आप सबकों रुबरु करना चाहते है हमारे ब्लॉक आरंग के गाँव की मुख्य समस्या से जिस रास्ते पर रोज़ाना हजारों राहगीरों की निगाहें टिकी हुई है विधानसभा क्षेत्र आरंग के अंतर्गत समोदा समीपस्थ ग्राम तुलसी(कुसमुंद)में स्थित पातालु नाला का पानी सड़क के ऊपर तेज बहाव के साथ चल रही है,वही पानी सड़को के ऊपर चलने से राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा है, तुलसी पातालू नाला यह ब्लॉक मुख्यालय आरंग से भैंसा जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित है, जिनमे हजारों की संख्या में लोगो का आवाजाही रोजाना इसी रास्ते से होता है,इसी रास्ते से होकर विद्यार्थियों को स्कूल जाना पड़ता है तुलसी पातालु नाला अपना जल स्तर के बहाव को तेज कर विकराल रूप ले चुकी है विगत दिनों पुल पार करते समय भारी भरकम ट्रक को नाला अपने तेज बहाव के चपेट में लेकर आधा किमी दूर नाला में जाकर फँसा, कम पानी मे मोटरसाइकिल पार करते हुए 3 मोटरसाइकिल भी इस नाले के चपेट में आकर बह गया लेकिन बहाव कम होने के कारण स्थानीय निवासी द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया, इन्हीं सब समस्याओं को दृष्टिगत रखते आवाजाही में हो रही दिक्कतें को देखते हुए स्थानीय निवासियों द्वारा कई बार सरकार से गुहार भी लगा चुकी है लेकिन अब तक कोई इस पर ध्यान नही दिए चुनावी समर के दौरान मुख्य मुद्दा बनाकर इसी नाला के नाम पर बड़े बड़े चुनावी वादे करते है लेकिन चुनाव जीतने के बाद इन समस्याओं को नजरअंदाज कर देते है । ग्राम वासियों का कहना है कि इस मुख्य समस्या के लिए पिछले 15 सालों से विधायक  गंगूराम बघेल,संजय ढीढी,नवीन मार्कण्डेय के जमाने से गुहार लगाते हुए आ रहे है लेकिन अब तक इसका कुछ नही हो पाया अब ग्राम वासियों का भरोसा क्षेत्रीय विधायक.एवं श्रम विभाग, नगरीय प्रशासन के मंत्री मान शिव कुमार डहरिया जी के ऊपर टिकी है ।
Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads